September 4, 2026 12:24:27

श्रीमद देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर ज्योति जाग्रति संस्थान ने निकाली संध्या फेरी

Sep13,2019 | Yashpal sharma | ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना जय जय माँ, जय जय माँ,’ का मधुर गुणगान करते हुए भकतों ने क्षेत्र निवासियों को प्रभु की महिमा का रसपान करवाया। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा गगन नगर ग्यासपुरा में आयोजित 7 दिवसीय श्रीमद देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के उपलक्ष्य में इलाका निवासियों को निमंत्रण देने को संधया फेरी का आयोजन किया। जिसमें गुरनाम सिंह,मलकीत सिंह,जत्थेदार रघुवीर सिंह,सरबजीत सिंह वार्ड 31,गिरिराज ,विनोद पाल द्वारा सुखदेव नगर ,पीपल चौक से किया गया। जिसमें माँ की महिमा का गुणगान करते हुए भकतों ने वातावरण को भक्तिमयी बना दिया। इस अवसर पर श्री आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी राजविद्या भारती ने कहा कि आपके क्षेत्र में 7 दिन तक चलने वाली श्री मद्भ देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या कथा व्यास साध्वी सुश्री भद्रा भारती संत मंडली सहित पधार रही हैं, वह आपको माँ के अनेकों रूपों के पीछे छुपे अध्यात्मिक रहस्यों को कथा रूप में वाचन कर बतायेंगी कि हम कैसे अपने जीवन के लक्ष्य ईश्वर से मिल सकते हैं। कैसे हम अपनी समस्त चिंताओं को चिंतन में बदल सकते हैं। ऐसे अध्यात्मिक विचारों को श्रवण करने के लिए हम आपको सपरिवार आने का निमंत्रण देने के लिए आये हैं। अत: आप सभी 29 सितंबर से 5 अक्तूबर शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक अवश्य आएं और जीवन को सफल बनायें। क्षेत्र निवासियों ने बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी देकर प्रभु के चरणों मे अपनी हाजरी लगाई।

sandya farie




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023