ई न्यूज पंजाब, लुधियाना लुधियाना शहर के व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता, हरजिंदर सिंह कुकरेजा, गुरुद्वारा करतारपुर साहिब, पाकिस्तान पहुंचे, जो सिख धर्म के पवित्र स्थलों में से एक है और प्रथम सिख गुरु, गुरु नानक देव जी की 550 वीं जयंती को समर्पित यादगारी सिक्का सिख संगत को भेंट किया । कुकरेजा के साथ करतारपुर साहिब के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब के कार्यवाहक भाई गोबिंद सिंह भी शामिल थे । यह वह स्थान है जहाँ गुरु नानक ने अपने जीवन के अंतिम 18 वर्ष बिताए थे। हरजिंदर सिंह कुकरेजा का कहना हैं, इस ऐतिहासिक वर्ष का जश्न मनाने के लिए, हमारा परिवार ने गुरु नानक देव जी को समर्पित सिक्के तैयार किए है जिन्हें हम दुनिया भर में रहने वाले सिखों को बाटेंगे। मैंने गुरुद्वारा करतारपुर साहिब में स्मारक सिक्के का उद्घाटन किया क्योंकि यह सिखों की मदीना है। करतारपुर कॉरिडर पर अपने विचार देते हुए, हरजिंदर सिंह कुकरेज कहते हैं, करतारपुर कॉरिडर भारत और पाकिस्तान के बीच आपसी सहयोग के एक नए युग की शुरुआत को चिह्नित करेगा और सिखों को उनके पवित्र गुरुद्वारे के दर्शन करने का मौका देगा।