ई न्यूज पंजाब, लुधियाना श्री रामशरणम् किचलू नगर लुधियाना की ओर से 29 सितंबर से परम पूज्य गुरुदेव संत शिरोमणी श्री स्वामी सत्यानन्द जी महाराज की असीम कृपा से परम पूजनीय श्री भक्त हंसराज जी महाराज (स्नेही पिता जी), के आशीर्वाद से, पूज्य श्री कृष्ण जी महाराज (पिता जी) व पूज्य श्री रेखा जी महाराज (माँ जी) के पावन सानिध्य में लुधियाना की पावन धरती पर नवरात्रों के पावन दिनों में होने वाले राज्य स्तरीय रामायण ज्ञान यज्ञ प्रचार के उपलक्ष्य में चल रहे लड़ीवार अमृतवाणी सत्संग श्रृख़ला का पूर्णाहुति सत्संग इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, संधू नगर, सिविल सिटी लुधियाना में श्रद्धये श्री नरेश सोनी (भाई साहिब) जी की अध्यक्षता में हुआ। सत्संग में राम नाम के साधकों ने उपस्थित होकर राम नाम के प्रति अपनी आस्था का परिचय दिया और रामायण ज्ञान यज्ञ की सफलता के लिए परम पिता परमात्मा, पूज्य श्री स्वामी जी महाराज एवं पूज्य गुरुजनों से प्रार्थना की। श्रद्धेय श्री नरेश सोनी (भाई साहिब) जी ने कहा कि श्री रामायण जी श्री राम जी का घर है। इस में प्रभु श्री राम के जीवन का बड़ा सुंदर वर्णन है। इस के अध्ययन से और इस में दी शिक्षाओं पर चल कर हम सुखी और सन्मानित जीवन पा सकते हैं। हमें परमपिता परमात्मा का हर समय शुकराना करना है। हमारे जीवन में आने वाले हर तूफान का सामना हमने राम नाम के सहारे करना है। एक राम नाम सिमरन ही हमें हर मुसीबत से बचा सकता है। जीवन में कष्ट आएंगे ही आएंगे परंतु हमने संकट के समय में राम जी की तरह सहनशील बनना है और लक्ष्मण जी की तरह समर्पण करना है। जितना भी बड़ा संकट आये तब भी धैर्य बना कर रखना है। भाव सहित श्री रामायण जी का पाठ करने से मनुष्य अज्ञानता के अँधेरे से निकल कर ज्ञान के प्रकाश की ओर बढ़ता है और उसमें बुद्धि- सुबुद्धि की वृद्धि होती है। इस ग्रन्थ का पाठ सब प्रकार के कष्ट, विपदा एवं विघ्नों को हरने वाला है। घर, परिवार में एकता आती है।आदरणीय भाई साहिब जी ने सभी को 29 सितंबर से आरंभ होने वाले श्री रामायण ज्ञान यज्ञ, जप यज्ञ और सेवा के यज्ञ में सम्मिलित होने की प्रेरणा दी व आगे सभी को प्रेरणा देने के लिए प्रेरित किया। सत्संग में शहर के गणमान्य व्यक्ति कौंसलर महाराज सिंह जी राज़ी, लीना टपारिया, प्रेजिडेंट महिला कांग्रेस लुधियाना, हेमराज अग्रवाल सीनियर कांग्रेस लीडर, आरडी शर्मा एक्स डिप्टी मेयर, राजेश शर्मा मिंटू सीनियर भाजपा लीडर, राजीव कतना पूर्व प्रधान जिला भाजपा, जतिंदर कतना, अजय अरोड़ा, लव द्रविड़,अशोक सरीन, मनीषा कपूर ब्लॉक प्रेसिडेंट कांग्रेस, प्रिसिपल सुमन अरोड़ा, अकादमी डायरेक्टर एससी गुप्ता , हरगोबिंद तिवारी ने भी शामिल हो कर सत्संग का आंनद लिया और महाराज एवं गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। आश्रम के प्रवक्ता ने सूचित किया कि"रामायण-ज्ञान-यज्ञ 2019" का शुभारंभ रविवार 29 सितंबर को सायं 4-00 से 6-00 बजे की सभा में होगा। दैनिक सत्संग सुबह 6-30 से 8-15 एवम सायं 4-00 से 6-00 तक हुआ करेगा। यज्ञ की पूर्ण आहुति 08 अक्टूबर मंगलवार को प्रातः 8-00 से 10-00 बजे की सभा में होगी।