September 4, 2026 12:23:45

ग्यासपुरा में श्री मद भागवत कथा का निमंंत्रण देने को निकाली संध्या फेरी

Sep14,2019 | Yashpal sharma | ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना ‘मैय्या की जय जयकार भवन में गूंज उठी ’ आदि भजनों के साथ आज पूरा क्षेत्र गूंज उठा। मौका था दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा गगन नगर ग्यासपुरा में आयोजित 7 दिवसीय श्री मद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के उपलक्ष्य में इलाका निवासियों को निमंत्रण देने को संध्या फेरी का आयोजन किया गया। संध्या फेरी अम्बेदकर नगर, लुधियाना से निकाली गई। जिसका शुभारम्भ श्री सुनील पाल(आर एस एस),ज्ञान मिश्रा(आर. एस. एस),पार्षद निर्मल सिंह जी द्वारा किया गया । संध्या फेरी में श्री आशुतोश महाराज जी की शिष्या साध्वी प्रगलवा भारती जी ने मोहल्ला निवासियों से श्री मद् भगवत कथा प्रवाह ज्ञान यज्ञ में अपनी हाजरी लगाने की अपील की। साध्वी जी ने कहा कि माँ की कथा गंगा के समान पावन पुनीत है, लोग तन को स्वच्छ रखने के लिए गंगा तीर्थ करते हैं और आपके क्षेत्र में कथा रूपी गंगा आपके हृदय में भक्ति पैदा करने हेतु हो रही है, अत: आप सभी 29 सितम्बर से 5 अक्टूबर को शाम 7 बजे से 10 बजे तक अवश्य आएं और जीवन के लक्ष्य जो कि ईश्वर प्राप्ति है, उसे जानने के लिए आप सभी सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। फेरी में अनेकों मोहल्ला निवासियों ने अलग-अलग जगहों पर महिंदर नाथ (प्रधान राम जानकी मंदिर )एवं अन्य भक्तों द्वारा संध्या फेरी का स्वागत किया गया।

divya joyti




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023