September 4, 2026 13:10:47

रामायण की शिक्षाओं पर चल कर ही जीवन हो सकता है सुखी- नरेश सोनी

Sep27,2019 | Yashpal sharma | ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना प्रार्थना सभा में श्रद्धेय श्री नरेश सोनी (भाई साहिब) ने प्रभु श्री राम से सभी के भले के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि मेरे राम! आप की और गुरुजनों की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे। रामायण ज्ञान यज्ञ जो लुधियाना की पावन धरती पर होना जा रहा है आप की कृपा से सफल होवे। जो भी यज्ञ में सम्मिलित होए सभी को सुखी स्वस्थ और सन्मानित जीवन मिले। सभी सुख से आये और सुख से जाएं। उन्होंने कहा कि गुरुजनों के चरण शरण में बैठ कर रामायण जी के परायण का अपना ही आनंद है। प्रभु की कृपा से ही यज्ञ में सम्मलित होने का सुअवसर मिलता है। रामायण जी में समझाया है कि ग्रहस्थ कैसे चलाना चाहिए। रामायण जी की शिक्षाओं पर चल कर ही जीवन सुखी हो सकता है। हम अच्छे कर्म करेगे तो फल अच्छा होयेगा और बुरे का फल बुरा वह भी कई गुणा बड़ कर। इसलिय अगर हम अपना शुभ चाहते है तो हमें शुभ कर्म करने होएगे। आज के युग में सभी दुखी हैं। सभी भगवान से सुख के साधनों को मांगते हैं। परन्तु सुख तो इंसान के अन्दर छिपा हुआ है। दुख का सब से बड़ा कारण हम में संतोष का न होना है। प्रभु ने हमें जो दिया है उस में है सुखी रहना है। कभी भी प्रभु के दिये और किये में दोष नही निकलने चाहिए। सुख तो केवल प्रभु के नाम सिमरन में है। जो कोई भी प्रभु पर भरोसा रखता है वह कभी भी दुखी नहीं हो सकता।आदरणीय भाई साहिब जी ने सूचित किया कि परम पूज्य गुरुदेव संत शिरोमणी श्री स्वामी सत्यानन्द जी महाराज की असीम कृपा से परम पूजनीय श्री भक्त  हंसराज जी महाराज (स्नेही पिता जी), के आशीर्वाद से, पूज्य श्री कृष्ण जी महाराज (पिता जी) व पूज्य श्री रेखा जी महाराज (माँ जी) के पावन सानिध्य में लुधियाना की पावन धरती पर नवरात्रों के पावन दिनों में होने वाले राज्य स्तरीय रामायण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ रविवार 29 सितंबर को सायं 4-00 से 6-00 बजे की सभा में होगा। दैनिक सत्संग सुबह 6-30 से 8-15 एवम सायं 4-00 से 6-00 तक ऋषि नगर में हुआ करेगा। 02 अक्टूबर 2019 बुधवार को पूज्य बड़े पिता जी श्री भगत हंसराज जी महाराज के शुभ जन्मदिवस पर 04:00 से 06:00 वजे तक विशेष सत्संग होगा।यज्ञ की पूर्ण आहुति 08 अक्टूबर मंगलवार को प्रातः 8-00 से 10-00 बजे की सभा में होगी।

Ram sharnam satsang




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023