न्यू दिल्ली। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया। भारत ने रविवार को अहमदाबाद में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 255 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की जीत के साथ तीन बड़े रिकॉर्ड्स बने हैं। यह पहला मौका है जब मेजबान टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप जीता है। यह भी पहली बार है कि किसी टीम ने खिताब बचाया है। यह भारत का तीसरा टी20 खिताब (2007, 2024, 2026) भी है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में हाईएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
India-Won-The-T20-World-Cup-For-The-Third-Time-The-Hosts-Won-The-Title-For-The-First-Time-Scoring-A-Record-255-Runs-In-The-Final-New-Zealands-Biggest-Defeat-By-96-Runs