September 11, 2026 08:48:00
Ipl- पंजाब की 5वीं जीत, टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर-1:लखनऊ को 54 रन से हराया; प्रियांश ने 93, कोनोली न

Ipl- पंजाब की 5वीं जीत, टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर-1:लखनऊ को 54 रन से हराया; प्रियांश ने 93, कोनोली ने 87 रन बनाए

Apr20,2026 | Enews Team | New Delhi

नई दिल्ली। पंजाब किंग्स ने IPL में 5वीं जीत हासिल की। टीम ने रविवार के दूसरे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हराया। पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी पंजाब ने 7 विकेट खोकर 254 रन बनाए। यह सीजन बेस्ट स्कोर रहा। जवाब में लखनऊ की टीम 5 विकेट पर 200 रन की बना सकी। प्लेयर ऑफ द मैच प्रियांश आर्या को 93 और कूपर कोनोली के 87 रन की मदद से पंजाब 250 पार पहुंचा। दोनों ने 80 बॉल पर 182 रन की पार्टनरशिप की। पंजाब ने 3 रन के स्कोर पर प्रभसिमरन सिंह का विकेट गंवा दिया था। यहां से प्रियांश ने कोलोनी के साथ सेंचुरी पार्टनरशिप की। आखिर में नेहल वाधेरा (13 रन), शशांक सिंह (17 रन) और मार्कस स्टोयनिस (29 रन) ने छोटी लेकिन तेज पारियां खेलकर टीम को 254 तक पहुंचा दिया। लखनऊ से एम सिद्धार्थ ने 2 विकेट झटके। मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव को एक-एक विकेट मिला।


पंत लखनऊ के टॉप स्कोरर, कोई फिफ्टी नहीं लगी

255 रन का टारगेट चेज कर रही लखनऊ ने 10 ओवर में 100 रन बना लिए थे और 9 विकेट हाथ में थे। टीम ने फिर लगातार विकेट गंवाए। कोई भी बल्लेबाज फिफ्टी नहीं लगा सका। कप्तान ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। ऐडन मार्करम ने 42 और मिचेल मार्श ने 40 रन का योगदान दिया। आयुष बडोनी ने 35 रन बनाए। मार्को यानसन ने 2 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाख और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट झटका

Ipl-Punjabs-5th-Win-Team-Number-1-In-Points-Table-Defeated-Lucknow-By-54-Runs-Priyansh-Scored-93-Connolly-Scored-87



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं