September 10, 2026 00:53:50
उत्तराखंड के मार्चुला में भयानक बस हादसा, पहाड़ों से नीचे गिरी बस,36 यात्रियों की मौत

उत्तराखंड के मार्चुला में भयानक बस हादसा, पहाड़ों से नीचे गिरी बस,36 यात्रियों की मौत

Nov4,2024 | Yashpal Sharma | Uttrakhand

उत्तराखंड (Uttarakhand) के अल्मोड़ा में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हैं। जानकारी के अनुसार यह घटना मार्चुला के पास हुई है। घटना के समय बस पर 45 लोग सवार थे। प्रारंभिक सूचना के अनुसार इस हादसे में कई लोगों की मौत हुई है। कूपी के पास गहरी खाई में बस गिर गई। पौड़ी से रामनगर की तरफ ये बस आ रही थी। नैनीताल जिले की पुलिस भी राहत कार्य में जुट गई है। मौके पर राहत और बचाव कार्य की शुरुआत हो गयी है। कई घायलों को रामनगर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जिस जगह पर यह हादसा हुआ है वो पहाड़ी इलाका है। घटना का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि घटनास्थल पर एक छोटी नदी भी बह रही है। हादसे के वीडियो से घटना की भयावहता समझी जा सकती है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया है।उन्होंने एक्स पर लिखा कि जनपद अल्मोड़ा के मार्चुला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन को तेजी के साथ राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।  घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन एवं SDRF की टीमें घायलों को निकालकर उपचार के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने हेतु तेजी से कार्य कर रही हैं। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी निर्देश दिए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतक परिजनों को 4-4 लाख रूपये और घायलों को 1-1 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए। आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए गए हैं।

Horrible-Bus-Accident-In-Marchula-Uttarakhand-Bus-Fell-Down-The-Mountains-36-Passengers-Died

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026