ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर से भी भारत पर हमले शुरू कर दिए हैं । अभी-अभी पाकिस्तान के ड्रोन की ओर से जम्मू एयरपोर्ट और पठानकोट एयर बेस पर हमला किया है। इस हमले में ड्रोन के साथ-साथ मिसाइल भी शामिल है । बताया जाता है इनमें से कई मिसाइल को भारतीय डिफेंस सिस्टम की ओर से मार गिराया है । लेकिन बड़ी बात है कि पाकिस्तान की ओर से यह हमला पूरी प्लानिंग के साथ बोला गया है क्योंकि जहां आसमान से ड्रोन और मिसाइल से हमला किया जा रहा है तो वहीं पूंछ और कुपवाड़ा, राजौरी सेक्टर में भी पाकिस्तान सेना की ओर से फायरिंग की जा रही है। जिसके चलते जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों को पूरी तरह से ब्लैकआउट कर दिया गया है । ये हमले रात करीब 8:30 बजे से लेकर 8:45 के बीच पर पाकिस्तान की ओर से ही हमले गए हैं। पाकिस्तान की ओर से इस जवाबी हमले के बाद अब भारत-पाकिस्तान युद्ध की संभावनाएं बहुत बढ़ गई है। भारतीय सेवा का दावा है कि उनकी ओर से आठ पाकिस्तान मिसाइल को मार गया है और जम्मू एयरपोर्ट और पठानकोट एयरपोर्ट पूरी तरह से सुरक्षित है।
Jammu-Airport-And-Pathankot-Airbase-Were-Attacked-By-Drones-In-Pakistan