September 10, 2026 01:07:16
ब्रेकिंग न्यूज - अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश: गुजरात के पूर्व Cm विजय रूपाणी समेत 242 लोग

ब्रेकिंग न्यूज - अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश: गुजरात के पूर्व Cm विजय रूपाणी समेत 242 लोग सवार थे, लंदन के लिए टेकऑफ करते ही धमाका हुआ

Jun12,2025 | Enews Team | New Delhi

नई दिल्ली। अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के सीनियर नेता विजय रूपाणी समेत 242 पैसेंजर सवार थे। विमान लंदन के लिए उड़ान भर रहा था, तभी टेकऑफ के दौरान एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास उसमें धमाका हो गया। एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1.40 बजे यह क्रैश हो गई। विमान एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ, जो एयरपोर्ट कैंपस से सटा हुआ है। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया। हादसे के बाद अहमदाबाद के साथ वडोदरा से फायर ब्रिगेड की 25 गाड़ियां अहमदाबाद भेजी गई हैं। वहीं सूरत से भी रिलीफ एंड रेस्क्यू टीमें अहमदाबाद भेजी गई हैं। जानकारी के मुताबिक विमान के मलबे से अब तक 50 शव बरामद किये जा चुके हैं। राहत और बचावकर्मी आग बुझाने के साथ-साथ मलबे में घायलों और शवों की तलाश कर रहे हैं। 

Breaking-News-Air-India-Plane-Crashes-In-Ahmedabad-242-People-Including-Former-Gujarat-Cm-Vijay-Rupani-Were-On-Board-Explosion-Occurred-As-Soon-As-It-Took-Off-For-London

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026