September 11, 2026 06:43:50
अहमदाबाद विमान हादसा: ब्रिटिश नागरिक समेत 2 लोग जिंदा बचे, टाटा ग्रुप देगा हर मृतक को एक-एक करोड़ सहा

अहमदाबाद विमान हादसा: ब्रिटिश नागरिक समेत 2 लोग जिंदा बचे, टाटा ग्रुप देगा हर मृतक को एक-एक करोड़ सहायता राशि

Jun12,2025 | Enews Team | Ahmedabad

अहमदाबाद। अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे। अब तक हादसे में केवल दो लोगों के बचने की बात आई है। बाकी सभी लोगों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी ANI ने पुलिस कमिश्नर के हवाले से जानकारी दी कि प्लेन की सीट नंबर 11-A पर बैठे हुए भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार हादसे में जिंदा बच गए हैं। उनका वीडियो भी सामने आया है। वहीं एक और जिंदा बचा यात्री अस्पताल में भर्ती है। इससे पहले AP ने कहा था कि विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है। अहमदाबाद हादसे पर एअर इंडिया का मालिकाना हक रखने वाले टाटा ग्रुप ने अपने X हैंडल का कवर पेज ब्लैक कर दिया है। इससे पहले एअर इंडिया ने ऐसा ही किया था। टाटा ग्रुप ने सभी मृतकों को एक-एक करोड़ रुपए सहायता राशि देने का ऐलान किया है। हादसे में बचे रमेश विश्वास कुमार ने कहा कि टेकऑफ के 30 सेकंड बाद ही प्लेन जबरदस्त आवाज के साथ क्रैश हो गया। मुझे होश आया तो मेरे अगल-बगल लाशें ही लाशें थी। प्लेन के टुकड़े चारों तरफ बिखरे हुए थे। मुझे किसी ने उठाया और एंबुलेंस में डाल दिया। मेरा भाई भी मेरे साथ प्लेन में सफर कर रहा था। प्लीज उसे ढूंढने में मेरी मदद कीजिए।

बांसवाड़ा के डॉक्टर पति-पत्नी और तीन बच्चों की जान गई

राजस्थान के बांसवाड़ा की डॉ. कोनी व्यास, उनके पति डॉक्टर प्रदीप जोशी, बच्चे प्रद्युत जोशी, मिराया जोशी और नकुल जोशी की भी विमान क्रैश में मौत हो गई। उदयपुर के पेसिफिक हॉस्पिटल उमरड़ा के प्रबंधन ने बताया कि डॉ. कोनी व्यास ने एक महीने पहले यहां से जॉब छोड़ दी थी। वे उनके पति के साथ ही रहने के लिए लंदन जा रही थी, इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया।

अहमदाबाद विमान हादसा: ब्रिटिश नागरिक समेत 2 लोग जिंदा बचे, टाटा ग्रुप देगा हर मृतक को एक-एक करोड़ सहा अहमदाबाद विमान हादसा: ब्रिटिश नागरिक समेत 2 लोग जिंदा बचे, टाटा ग्रुप देगा हर मृतक को एक-एक करोड़ सहा अहमदाबाद विमान हादसा: ब्रिटिश नागरिक समेत 2 लोग जिंदा बचे, टाटा ग्रुप देगा हर मृतक को एक-एक करोड़ सहा अहमदाबाद विमान हादसा: ब्रिटिश नागरिक समेत 2 लोग जिंदा बचे, टाटा ग्रुप देगा हर मृतक को एक-एक करोड़ सहा अहमदाबाद विमान हादसा: ब्रिटिश नागरिक समेत 2 लोग जिंदा बचे, टाटा ग्रुप देगा हर मृतक को एक-एक करोड़ सहा

Ahmedabad-Plane-Crash-2-People-Including-A-British-Citizen-Survived-Tata-Group-Will-Give-Rs-1-Crore-Compensation-To-Each-Deceased



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं