September 16, 2026 15:13:10
ईरान-अमेरिका जंग के बीच ईरान का बड़ा ऐलान, बोले – ट्रंप-नेतन्याहू की हत्या करने वाले को 500 करोड़ दिय

ईरान-अमेरिका जंग के बीच ईरान का बड़ा ऐलान, बोले – ट्रंप-नेतन्याहू की हत्या करने वाले को 500 करोड़ दिया जाएगा, संसद में बिल लाने की तैयारी

May19,2026 | Enews Team | New Delhi

नई दिल्ली। ईरान की संसद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या करने वालों को 500 करोड़ से ज्यादा इनाम देने वाला बिल ला सकती है। द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी संसद का राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग इस बिल की तैयारी कर रहा है। आयोग के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने कहा कि ‘इस्लामिक रिपब्लिक की सैन्य और सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई’ नाम से बिल तैयार किया जा रहा है। ईरानी सांसद महमूद नबावियन ने कहा कि संसद जल्द इस बिल पर वोटिंग कर सकती है, जो ट्रम्प और नेतन्याहू को जहन्नुम पहुंचाने वालों को इनाम देगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई सैन्य और राजनीतिक नेताओं की मौत के बाद यह कदम उठाया जा रहा है। इस बीच ट्रम्प ने कहा है कि उन्होंने ईरान पर मंगलवार को होने वाला हमला फिलहाल टाल दिया है। ट्रम्प ने कहा कि कतर, सऊदी अरब और UAE जैसे गल्फ देशों के नेताओं ने बातचीत को मौका देने के लिए कुछ दिन का समय मांगा था।

ईरान में IRGC के पूर्व मेंबर की मौत, बम को डिएक्टिवेट कर रहे थे

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) के एक रिटायर्ड मेंबर की तेहरान में मौत हो गई। ईरान से जुड़ी फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक वह हालिया युद्ध के दौरान बचे बिना फटे गोला-बारूद को निष्क्रिय करने के अभियान में शामिल थे। इस दौरान विस्फोट हो गया, जिसमें उनकी जान चली गई। ईरान में हालिया संघर्ष के बाद कई इलाकों में अब भी बिना फटे बम, मिसाइल या सैन्य सामग्री मिलने की खबरें आ रही हैं। ऐसे ऑपरेशन बेहद खतरनाक माने जाते हैं क्योंकि थोड़ी सी गलती भी जानलेवा विस्फोट का कारण बन सकती है।

Iran-Makes-Major-Announcement-Amid-Iran-Us-War-Says-5-Billion-Will-Be-Given-To-Anyone-Who-Assassinates-Trump-And-Netanyahu-Preparing-To-Introduce-Bill-In-Parliament



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं