October 5, 2026 22:46:07
फिर लगा खाकी पर नशे का दाग ! खन्ना में 10 ग्राम हेरोइन के साथ सिपाही गिरफ्तार, नशे में धुत मिला होमग

फिर लगा खाकी पर नशे का दाग ! खन्ना में 10 ग्राम हेरोइन के साथ सिपाही गिरफ्तार, नशे में धुत मिला होमगार्ड, डोप टेस्ट में पॉजिटिव

Oct5,2026 | Enews Team | Ludhiana

खन्ना। पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दावे एक बाद फिर खाकी पर नशे का दाग लगा है। पुलिस ने अपने ही एक सिपाही को जहां चिट्‌टे के साथ गिरफ्तार किया हैं। वहीं एक होम गार्ड नशे के हालत में मिला है, जिसके चलते उसको गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ नशे को लेकर बैठक के बाद हुई इस कार्रवाई से नशा तस्करों का पुलिस के बीच पैठ की पोल खोल दी है।विभाग ने दोनों कर्मचारियों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि नशे के खिलाफ इस जंग में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा—चाहे वह आम नागरिक हो या खाकी वर्दी पहनने वाला पुलिस कर्मचारी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ की गई उच्चस्तरीय बैठक के बाद राज्यभर में नशा तस्करों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी गई है। बताया गया कि अधिकारियों को पुलिस के कर्मचारी के नशा तस्करों के साथ संबंध होने की सूचना मिली थी पुलिस ने जाल बिछाकर अपने ही सिपाही (कांस्टेबल) को 10 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

लंब समय से नशा लेता था और तस्करों के साथ संबंध थे
पकड़ा गया सिपाही अरुण शर्मा खन्ना में ही तैनात है। सामाने आया है कि अरुण शर्मा न केवल खुद लंबे समय से नशे का सेवन कर रहा है, बल्कि हेरोइन बेचने के धंधे में भी संलिप्त है।आरोपी सिपाही के खिलाफ थाना सिटी-2 खन्ना में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस उसके नशा सप्लाई नेटवर्क तथा बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज की गहनता से जांच कर रही है। वहीं, एक अन्य कार्रवाई में खन्ना पुलिस ने होमगार्ड के जवान प्रिंस को ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में पकड़ा। संदेह होने पर जब उसे सिविल अस्पताल खन्ना ले जाकर उसका डोप टेस्ट कराया गया, तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके तुरंत बाद पुलिस ने होमगार्ड जवान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

Khaki-Stained-By-Drugs-Again-Constable-Arrested-In-Khanna-With-10-Grams-Of-Heroin-Home-Guard-Found-Heavily-Intoxicated-And-Tested-Positive-For-Drugs



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं