October 3, 2026 21:53:40
मशहूर इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक पर आए 2 हमलावर, सरेबाजार गोलियां मारीं; इंस्टाग्राम पर आपत

मशहूर इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक पर आए 2 हमलावर, सरेबाजार गोलियां मारीं; इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक रील्स पर सवाल उठते थे

Oct3,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। लोहारका रोड पर बाइक पर आए दो हमलावरों ने शाम करीब 6 बजे उसे सरेबाजार 4 गोलियां मारीं। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह सड़क पर खून से लथपथ पड़ा दिखा। वीडियो में उनके साथी उन्हें सड़क से उठाते हुए नजर आए हैं। इसके अलावा सड़क पर गोलियों के खोल भी पड़े दिखे। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। DCP प्रभजोत सिंह ने कहा कि पुलिस ने मौके से 2 खोल बरामद किए हैं। इस मामले में एक जांच टीम बना दी है। इन्फ्लुएंसर मैड संधू ने शनिवार शाम करीब 5 बजे अपने इंस्टाग्राम पर लास्ट रील पोस्ट की थी। जिसमें उसने गलाना लगाया- मैनूं गुड बॉय चाहीदा है, विया करान नूं। मैं की करां जट्टा बदमाश तों?

3 महीने पहले निहंग ने दी थी चेतावनी
मैड संधू का 3 महीने पहले निहंग जत्थेदार मनप्रीत सिंह खालसा के बीच विवाद हुआ था। उस दौरान निहंग ने मैड संधू की सोशल मीडिया गतिविधियों, पहनावे और पुरानी वीडियो को लेकर आपत्ति जताई गई थी। निहंग पक्ष ने मैड संधू को सोशल मीडिया पर ऐसी सामग्री से दूरी बनाने की चेतावनी दी थी, जिससे पंजाब की संस्कृति और युवाओं पर गलत असर पड़ने की बात कही गई थी। विवाद के बीच मैड संधू ने सफाई दी थी कि उन्होंने खुद में बदलाव कर लिया था और पुरानी गलतियों को दोहराना बंद कर दिया था। उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी पुरानी वीडियो को दोबारा सोशल मीडिया पर शेयर करके बेवजह विवाद खड़ा किया जा रहा था।

पंजाबी सिंगर के साथ विवाद
मैड संधू का नाम पंजाबी गायक के.एस. माखन के साथ भी विवादों में आ चुका। एक लाइव शो और पॉडकास्ट के दौरान सिंगर द्वारा मैड संधू के अंदाज और लाइफस्टाइल का मजाक उड़ाया गया था, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच सोशल मीडिया पर बयानों की जंग छिड़ गई थी।

Famous-Influencer-Mad-Sandhu-Murdered-Two-Attackers-On-A-Bike-Shot-Him-In-Broad-Daylight-Questions-Had-Been-Raised-Regarding-Objectionable-Reels-Posted-On-His-Instagram



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं