October 4, 2026 22:19:54
बठिंडा में वाइन शॉप पर पूर्व सरपंच की गर्दन काटी:शराब खरीदने पहुंचे थे, पीछे से आए व्यक्ति ने कुल्हा

बठिंडा में वाइन शॉप पर पूर्व सरपंच की गर्दन काटी:शराब खरीदने पहुंचे थे, पीछे से आए व्यक्ति ने कुल्हाड़ी मारी; अकाली दल नेता था

Oct4,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। बठिंडा में रविवार देर शाम शराब ठेके के बाहर शिरोमणि अकाली दल से जुड़े पूर्व सरपंच की हत्या कर दी गई। वह ठेके पर शराब खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से आए गांव के ही व्यक्ति ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सरेआम हुई इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। कुछ देर में मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों से पूछताछ की। मृतक की पहचान फूस मंडी के पूर्व सरपंच जगतार सिंह के रूप में हुई है। इनकी हत्या के आरोप में पुलिस ने फूस मंडी के रहने वाले गुरबख्श सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। चश्मदीदों ने बताया है कि आरोपी ने केवल एक कुल्हाड़ी मारी थी, जिससे पूर्व सरपंच की गर्दन कट गई। पुलिस ने वह कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

शराब खरीदते समय पीछे से किया हमला
मृतक के भतीजे हैप्पी सिंह ने बताया कि उनके चाचा जगतार सिंह रविवार शाम शराब खरीदने के लिए गांव जस्सी पो वाली स्थित ठेके पर गए थे। इसी दौरान पीछे से आए व्यक्ति ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हैप्पी सिंह के अनुसार मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से भाग गया था। कुछ देर बाद वह दोबारा मौके पर आया और जगतार सिंह की मौत होने की पुष्टि करने के बाद पैदल फरार हो गया।
मरने वाला आरोपी पहले से ही शराब ठेके पर बैठा हुआ था और उनका इंतजार कर रहा था, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मरने वाला की पहले रेकी की गई। हत्या करने के बाद आरोपी गांव कटार सिंह वाला की तरफ फरार हो गया। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

Former-Sarpanchs-Throat-Slashed-At-A-Liquor-Shop-In-Bathinda-He-Had-Gone-To-Buy-Alcohol-When-A-Man-Approached-From-Behind-And-Struck-Him-With-An-Axe-He-Was-An-Akali-Dal-Leader



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं