October 5, 2026 22:45:45
ललतों में पूर्व खेतीबाड़ी डिप्टी डायरेक्टर से लूट, ग्राहक बनकर शोरूम में घुसे, नकदी और मोबाइल लूटा,

ललतों में पूर्व खेतीबाड़ी डिप्टी डायरेक्टर से लूट, ग्राहक बनकर शोरूम में घुसे, नकदी और मोबाइल लूटा, लगे टांके

Oct5,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पक्खोवाल रोड स्थित गांव ललतों खेड़ी के पास खेतीबाड़ी विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर और शारदा एग्रो सर्विस के मालिक डॉ. मोहिन्द्र कुमार शारदा के साथ दो बदमाशों ने लूट की कोशिश की। दोनों बदमाश ग्राहक बनकर शोरूम में घुसे और कुछ देर सामान देखने के बाद शोरूम का गेट अंदर से बंद करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने डॉ. शारदा के साथ मारपीट शुरू कर दी। एक बदमाश ने आरी से उनके माथे पर वार कर दिया। दोनों के पास पिस्तौल भी थी। वारदात के बाद आरोपी एक्टिवा पर फरार हो गए। पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। लुटेरों ने सीसीटीवी की तारें तक काट दीं। भागते समय बदमाशों से डीवीआर और कुछ अन्य सामान जल्दबाजी में गिर गया। जख्मी होने के कारण डॉक्टरों ने उनके माथे पर 8 टांके लगाए। चौकी ललतों पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी एक मोबाइल और 5 हजार रुपए की नकदी ले गए। डॉ. मोहिन्द्र कुमार शारदा ने बताया कि वह शोरूम में मौजूद थे। इसी दौरान दो युवक ग्राहक बनकर आए और सामान देखने लगे। उन्हें युवकों का हुलिया देखकर शक हुआ, लेकिन उन्होंने दोनों को ग्राहक की तरह ही सामान दिखाया। इसी बीच शोरूम के बाहर उनके दोस्त का कर्मचारी वर्मी कंपोस्ट खाद लेने आया था।  वह शोरूम के साइन बोर्ड की बाहर से वीडियो बनाने लगा। दोनों युवकों को शक हो गया कि उनकी वीडियो बनाई जा रही है। कर्मचारी के वहां से कुछ दूरी पर जाते ही एक बदमाश ने शोरूम के शीशे वाले गेट को अंदर से बंद करना शुरू कर दिया। उन्होंने इसका विरोध किया तो दोनों बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।

Former-Deputy-Director-Of-Agriculture-Robbed-In-Lalton-Perpetrators-Entered-The-Showroom-Posing-As-Customers-Looted-Cash-And-Mobile-Phones-And-The-Victim-Required-Stitches



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं