पहली सितंबर से ब्रायन निकाेल (50) Starbucks के नए CEO होंगे और उनके Starbucks कंपनी के साथ हुए करार मुताबिक वे अपने कैलिफोर्निया स्थित घर से कंपनी के सिएटल स्थित हेडक्वार्टर कॉर्पोरेट आफिस तक जेट से आएंगे जाएंगे। इस तरह वे रोजाना करीब 1600 किलोमीटर का सफर प्राइवेट जेट के जरिए किया करेंगे। ब्रायन निकोल इस समय न्यू पोर्ट बीच स्थित Chipotle Mexican Grill कंपनी के सीईओ व चेयरमैन के पद पर हैं। उन्होंने ये कंपनी साल 2018 में ज्वाइंन की थी। Chipotle Mexican Grill के दुनिया भर के विभिन्न देशों में 3500 के करीब होटल हैं। निकोल को 1.6 मिलियन डॉलर करीब ( 13.50 करोड़ ) की एनुअल बेस सैलरी मिलेगी। इसके अलावा वह अपनी परफॉर्मेंस के आधार पर 3.6 मिलियन डॉलर ( 30 करोड़ ) से 7.2 मिलियन डॉलर (70 करोड़ रुपए) तक के कैश बोनस के लिए पात्र हैं। उनके पास 23 मिलियन डॉलर तक एनुअल इक्विटी अवॉर्ड अर्न करने का भी मौका है। Starbucks की सेल्स में कमी के चलते बदले जाएंगे CEO लक्ष्मण नरसिम्हन निकोल के लिए इस तरह की व्यवस्था के पीछे के कारण स्टारबक्स के हालिया प्रदर्शन से जुड़े हैं। वर्तमान CEO लक्ष्मण नरसिम्हन के नेतृत्व में कंपनी के सबसे बड़े बाजारों, अमेरिका और चीन में बिक्री में इस साल गिरावट आई है। 2022 में लक्ष्मण ने स्टारबक्स जॉइन किया था। निकोल के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए स्टारबक्स को उनसे काफी उम्मीदें हैं। चिपोटल में उनके नेतृत्व में, कंपनी के स्टॉक में करीब 773% की तेजी आई है। ऐसे फ्लेक्सिबल वर्क टर्म्स अक्सर हाई-रैंकिंग एग्जीक्यूटिव्स को मिलते हैं जिनके पास नेगोशिएंटिंग पावर होती है।
Starbucks-new-ceo-will-commute-to-office-daily-by-private-jet