September 11, 2026 06:15:38
देश के नामी बिजनेसमैन पंकज ओसवाल की बेटी वसुंधरा युगांडा में लापता, 19 दिन से अवैध हिरासत में रखने क

देश के नामी बिजनेसमैन पंकज ओसवाल की बेटी वसुंधरा युगांडा में लापता, 19 दिन से अवैध हिरासत में रखने के आरोप

Oct19,2024 | Enews Team | Punjab

पंजाब। देश की नामी कंपनी ओसवाल ग्रुप के बिजनेसमैन पंकज ओसवाल की बेटी वसुंधरा ओसवाल की बेटी युगांडा में अवैध तरीके से लापता हो गई है। आरोप है कि उन्हें 1 अक्टूबर से युगांडा में अवैध हिरासत में रखा हुआ हैं। लेकिन अभी उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा। जिसके चलते उनके पिता पंकज ओसवाल ने युगांडा के राष्ट्रपति को एक पत्र लिखा है। इसमें उद्योगपति ने दावा किया है कि उनकी बेटी को बुनियादी अधिकारों, कानूनी प्रतिनिधित्व और उनके परिवार तक पहुंच से वंचित रखा जा रहा है। वसुंधरा का जन्म 1999 में हुआ था। वह ओसवाल ग्रुप ग्लोबल के मालिक प्रसिद्ध अभय ओसवाल परिवार से आती हैं। वह PRO इंडस्ट्रीज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ईयू रिपोर्टर के अनुसार, 1 अक्टूबर को वसुंधरा युगांडा में एक ENA प्लांट का दौरा कर रही थीं। तभी उन्हें अज्ञात हथियारबंद लोगों ने हिरासत में ले लिया और अपने साथ ले गए।

बिना वारंट हिरासत में लिया

रिपोर्ट में बताया गया है कि वसुंधरा को बिना वारंट और बिना किसी औपचारिक आरोप के ले जाया गया। उनके कई सहयोगियों को भी हिरासत में लिया गया। इनमें कंपनी की वकील रीता नगाबायर भी शामिल हैं। पंकज ओसवाल का आरोप है कि उनकी बेटी को ओसवाल परिवार के एक पूर्व कर्मचारी के लगाए गए झूठे आरोपों के आधार पर हिरासत में लिया गया है। इस कर्मचारी पर मूल्यवान संपत्ति चुराने और परिवार को गारंटर के रूप में रखकर 2,00,000 डॉलर का कर्ज लेने का आरोप है। वसुंधरा की मां राधिका ओसवाल ने युगांडा सरकार से अपनी बेटी से बात करने की इजाजत देने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा, 'यह हर मां का सबसे बुरा सपना है। मेरी जवान बेटी को विदेशी जेल में डाल दिया गया है।'

मानवाधिकार वकील ने उठाया मामला

प्रसिद्ध मानवाधिकार वकील चेरी ब्लेयर ने वसुंधरा का केस उठाया है। ब्लेयर ने एक बयान में वसुंधरा की स्थिति को 'एक कमजोर युवती, घर से दूर, एक दर्दनाक अनुभव से गुजर रही है' बताया। परिवार की कानूनी टीम ने उन अमानवीय परिस्थितियों के बारे में चिंता जताई है जिनका वसुंधरा सामना कर रही हैं। इनमें शाकाहारी भोजन से वंचित करना, बिना किसी सूचना के जेलों के बीच ले जाया जाना और अस्वच्छ परिस्थितियों का सामना करना शामिल है।

कौन हैं वसुंधरा ओसवाल?

वसुंधरा का जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ जो व्यवसाय जगत में गहराई से जुड़ा है। उन्होंने स्विट्जरलैंड विश्वविद्यालय से फाइनेंस में स्नातक की डिग्री हासिल की। वर्तमान में एक्सिस मिनरल्स की कार्यकारी निदेशक के रूप में सेवारत वसुंधरा पहले से ही औद्योगिक क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। PRO इंडस्ट्रीज में उनका नेतृत्व विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने कार्बन डाइऑक्साइड कैप्चरिंग प्लांट की स्थापना का नेतृत्व किया। इसके अलावा, उन्होंने पेय पदार्थ कंपनियों को पुनर्नवीनीकरण पानी की सप्लाई करने की पहल की। रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने समूह में विस्तार परियोजनाओं का नेतृत्व किया है। कॉर्पोरेट कर्ज को कम किया है। वह लगभग हर महीने का आधा समय निर्माण स्थलों का दौरा करने और विभिन्न परियोजनाओं की देखरेख करने में बिताती हैं। PRO इंडस्ट्रीज और एक्सिस मिनरल्स में उनकी भूमिकाओं में निवेश प्रबंधन, वित्तीय निरीक्षण और सरकारी एजेंसियों के साथ संपर्क शामिल हैं।

---

Vasundhara-Daughter-Of-Countrys-Famous-Businessman-Pankaj-Oswal-Missing-In-Uganda-Allegations-Of-Illegal-Detention-For-19-Days



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं