चंडीगढ. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और विधानसभा अध्यक्ष केपी राणा मंगलवार को अचानक हरीश रावत से मिलने उत्तराखंड पहुंच गए। इसके बाद सभी नेता केदारनाथ धाम में महादेव के दर्शन करने पहुंचे। वहां पूजा-अर्चना के बाद दोपहर बाद वे वापस देहरादून लौटेंगे। कहा जा रहा है कि इसके बाद वे दून में प्रेसवार्ता भी कर सकते हैं। बता दें कि हरीश रावत को पार्टी हाईकमान ने राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब कांग्रेस प्रभारी के दायित्व से मुक्त कर दिया था। रावत ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर इस संबंध में अनुरोध किया था। रावत का कहना था कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पर अब वे पूरी तरह फोकस कर पाएंगे। सिद्धू ने कहा कि यही कामना है कि महादेव के आशीर्वाद से वे अपने कल्याण को पंजाब के कल्याण के साथ मिला सकें, जिससे पंजाब की जीत हो।
Sidhu Channi Meets Harish Rawat At Uttrakhand