September 10, 2026 01:43:03
अब घर बैठे छात्रों को मिलेगी काउंसलिंग, सिलेबस और स्कॉलरशिप की जानकारी

अब घर बैठे छात्रों को मिलेगी काउंसलिंग, सिलेबस और स्कॉलरशिप की जानकारी

Nov16,2021 | Desk | Ludhiana

चंडीगढ़. विद्यार्थियों की सुविधा के लिए पंजाब सरकार ने पंजाब करियर पोर्टल लॉन्च किया है। शिक्षा एवं उच्च शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने पंजाब भवन में स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों को व्यवसाय प्रमुख नेतृत्व देने के लिए पंजाब करियर पोर्टल का लोकार्पण किया। इसकी मदद से अब पंजाब में घर बैठे विद्यार्थियों को काउंसलिंग, सिलेबस और स्कॉलरशिप की जानकारी मिल पाएगी। इस पोर्टल से 10 लाख विद्यार्थियों को लाभ पहुंचेगा। पोर्टल को बच्चों के जीवन से जुड़ा बनाया गया है। यह उनके निश्चित उद्देश्य मंल भी सहायक होगा। विभागीय मंत्री ने कहा कि बेरोजगारी की समस्या के पीछे का एक कारण सही करियर का चुनाव न होना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को यदि सही समय पर करियर के चुनाव की सीख मिल जाए तो वह अपनी सही क्षमता के साथ पसंदीदा क्षेत्र में बेहतर परिणाम दे सकता है। उन्होंने अपनी निजी बात साझा करते हुए कहा कि यदि वह हॉकी खेल के बजाय कोई अन्य खेल अपनाते तो शायद इतना बढ़िया न खेल पाते। परगट सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा व्यवसाय नेतृत्व के लिए किए जा रहे प्रयासों की श्रृंखला में बच्चों को ऑनलाइन विभिन्न पाठ्यक्रमों, छात्रवृत्ति और व्यवसायों के बारे में काउंसलिंग करने के लिए जानकारी देने के लिए पंजाब करियर पोर्टल बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Punjab Govt Launches Carrier Portal For Students

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026