चड़ीगढ़। चड़ीगढ़ के जिला कोर्ट में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस को एक लेटर मिला था, जिसमें कहा गया कि चंडीगढ़ के ज्यूडिशियल कॉम्प्लैक्स में बम रखा गया है। यह बम एक गाड़ी में है, जो 1 बजे फट जाएगा। करीब 3 घंटे सर्च शुरू हुए हो चुके हैं। इसी बीच कोर्ट कॉम्प्लैक्स में संदिग्ध कैरी बैग मिला है, जिसमें टिफिन और एक बोतल है। इसकी जांच के लिए चंडीमंदिर से आर्मी की टीम को बुलाया गया है। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा हुआ है। पूरे कॉम्प्लैक्स को खाली कर सील कर दिया गया है। सभी वकीलों को भी बाहर रहने काे कहा गया है। इसके बाद ऑपरेशन सेल के कमांडो, डॉग स्क्वायड, बम डिस्पोजल टीम और रिजर्व फोर्स कोर्ट पहुंची है। वहीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौजूद हैं। सेक्टर-43 में जिस जगह पुलिस का सर्च ऑपरेशन चल रहा है, उससे थोड़ी दूरी पर ही चंडीगढ़ का बस स्टैंड भी है। वहां भी पुलिस तलाशी अभियान चला रही है। बम की सूचना मिली थी SSP मनीषा चौधरी ने बताया कि चंडीगढ़ पुलिस को कंट्रोल रूम में जानकारी मिली थी कि जिला अदालत और बस स्टैंड में बम हो सकता है। इसे लेकर 26 जनवरी को लेकर पुलिस की चैकिंग अभियान के तहत जिला अदालत में पुलिस टीमें भेजी गई। इसमें ऑपरेशन सेल और बम डिटेक्शन टीम भी शामिल थी। अदालत परिसर को तुरंत खाली करवाया गया। इसके बाद से पूरे कैंपस में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
Tiffin And Bottle Found In Suspicious Bag In Chandigarh Court Complex Panic Over Information About Bomb Alert In High Court As Well