September 14, 2026 13:06:29
गुरुद्वारा साहिब के लंगर हाल में विवाद के बाद निहंग की हत्या, गर्दन पर किरपान मारी, मामला दर्ज

गुरुद्वारा साहिब के लंगर हाल में विवाद के बाद निहंग की हत्या, गर्दन पर किरपान मारी, मामला दर्ज

Jul28,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के डेहलों स्थित बाहरला गुरुद्वारा साहिब में मीरी-पीरी दिवस के समागम के दौरान दो निहंग सिंहों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान एक निहंग सिंह ने दूसरे पर दस्ती किरपान से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान सोनू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रंथी जसविर सिंह के बयानों के आधार पर आरोपी सोहण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी जसविर ने बताया कि 26 जुलाई को मीरी-पीरी दिवस के अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए थे। इस समागम में गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में संगत पहुंची थी। कार्यक्रम में दल पंथ के निहंग सिंह भी मौजूद थे। ग्रंथी जसविर सिंह के अनुसार, रविवार रात करीब 9 बजे वह गुरुद्वारा साहिब में मौजूद थे। इसी दौरान दल पंथ से जुड़ा निहंग सोनू ऊंची आवाज में गालियां देते हुए लंगर हॉल की ओर जा रहा था। शोर सुनकर जब ग्रंथी सिंह वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दल पंथ के ही एक अन्य सिंह सोहण सिंह ने गुस्से में आकर सोनू की गर्दन पर किरपान से वार कर दिया। सोहण सिंह हरियाणा के फतेहाबाद का रहने वाला बताया जा रहा है। गर्दन पर किरपान का गहरा घाव लगने से सोनू गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा और खून से लथपथ हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए दोराहा स्थित सिद्धू अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने तक काफी खून बह चुका था। डॉक्टरों ने जांच के बाद सोनू को मृत घोषित कर दिया।

Nihang-Killed-Following-A-Dispute-In-The-Gurudwara-Sahibs-Langar-Hall-Struck-On-The-Neck-With-A-Kirpan-Case-Registered

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं