September 14, 2026 09:11:23
ब्रेकिंग न्यूज़ - आत्म नगर के पास पुलिस-गैंगस्टरों में फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में 2 को गोली लगी

ब्रेकिंग न्यूज़ - आत्म नगर के पास पुलिस-गैंगस्टरों में फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में 2 को गोली लगी

Sep13,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। आत्मा पार्क के बाहर रविवार को पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़ हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं। घटनास्थल पर कुछ लोगों ने बताया कि कुछ युवकों की आपस में झड़प हुई है। इसके कारण गोलियां चली है। फॉरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंच गई है। मुठभेड़ के दौरान करीब 2 गैंगस्टरों को गोली लगने की सूचना है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने बदमाश घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों की ओर से पुष्टि नहीं की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। पुलिस की टीमें इलाके में जांच कर रही हैं और मुठभेड़ से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।
पुलिस कमिश्नर मीडिया से होंगे रूबरू
मुठभेड़ को लेकर पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा कुछ देर बाद मीडिया से बातचीत कर सकते हैं। इस दौरान मुठभेड़ की पूरी घटना, बदमाशों की पहचान और कितने लोगों को गोली लगी, इसे लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने की संभावना है।फिलहाल पुलिस की ओर से घायलों की संख्या या बदमाशों की पहचान को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Breaking-News-Shootout-Between-Police-And-Gangsters-Near-Atam-Nagar-Two-Shot-In-Retaliatory-Action

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं