September 12, 2026 08:05:28
लुधियाना में युवक को किया किडनैप, बांधकर पीटा और फिर पांच लाख की मांगी फिरौती

लुधियाना में युवक को किया किडनैप, बांधकर पीटा और फिर पांच लाख की मांगी फिरौती

Sep11,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के गांव दाद में घर से घूमने के लिए निकलते 20 वर्षीय युवक का अपहरण कर मारपीट की गई। जिसके बाद उससे फिरौती मांगी गई। मारपीट कर परिवार से रिहाई के बदले 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी। आरोपियों ने पैसे नहीं देने पर युवक को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित युवक किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागने में कामयाब रहा। बाहर निकलते ही उसने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सदर की पुलिस ने गांव दाद निवासी रमन की शिकायत पर सन्नी, गुन्नी, दाना, एरियन, गुग्गी और 3-4 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। रमन के मुताबिक 20 वर्षीय युवक कुछ दिन पहले घर से टहलने के लिए निकला था। इसी दौरान सन्नी, गुन्नी, दाना, एरियन, गुग्गी और 3-4 अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर उसे अगवा कर लिया। आरोप है कि युवक को एक घर में ले जाया गया, जहां उसे अलमारी में बंद कर दिया। आरोपियों ने युवक के परिवार से 5 लाख रुपए की मांग की और धमकी दी कि रकम नहीं मिलने पर उसे जान से मार दिया जाएगा। जांच अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि शिकायतकर्ता और आरोपी पहले से एक-दूसरे को जानते थे। पुलिस इस एंगल से भी पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में युवक को अगवा किया गया। पुलिस घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों और सबूतों को भी जुटा रही है। 

Youth-Kidnapped-In-Ludhiana-Tied-Up-And-Beaten-Then-A-Ransom-Of-Five-Lakhs-Demanded

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं