September 12, 2026 18:49:15
हलवारा एयरपोर्ट पर छह दिन में तीसरी बार फ्लाइट रद्द, यात्री हुए परेशान, सामान समेत वापस लौटे

हलवारा एयरपोर्ट पर छह दिन में तीसरी बार फ्लाइट रद्द, यात्री हुए परेशान, सामान समेत वापस लौटे

Sep12,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई सफर का सपना अब यात्रियों के लिए सुविधा से ज्यादा परेशानी बनता जा रहा है। शनिवार को एक बार फिर दिल्ली-हलवारा-दिल्ली उड़ान रद्द हो गई। महज 6 दिन में तीसरी बार फ्लाइट कैंसिल होने से 102 यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। इनमें 65 यात्री ऐसे थे, जिन्हें दिल्ली से आगे इंटरनेशनल फ्लाइट पकड़नी थी। छोटे बच्चों के साथ एयरपोर्ट पहुंचे परिवारों को सामान समेत वापस लौटना पड़ा। कई यात्रियों को यात्रा की तारीख बदलनी पड़ी, जबकि कुछ ने महंगी टैक्सी लेकर दिल्ली का रास्ता पकड़ा। दिल्ली से हलवारा आने वाली एयर इंडिया की AI-481 फ्लाइट शनिवार सुबह नहीं पहुंची। इसी विमान को हलवारा से यात्रियों को लेकर AI-482 बनकर दिल्ली लौटना था। विमान के हलवारा नहीं पहुंचने के कारण वापसी की उड़ान भी रद्द करनी पड़ी। सुबह एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों को जब फ्लाइट कैंसिल होने का पता चला तो उनके सामने अचानक आगे की यात्रा को लेकर संकट खड़ा हो गया।

फ्लाइट रद्द की जानकारी समय पर नहीं मिली
यात्रियों का कहना था कि उन्हें फ्लाइट रद्द होने की जानकारी समय पर नहीं मिली। एयर इंडिया की ओर से बताया गया कि यात्रियों को शुक्रवार रात करीब 3:30 बजे ईमेल के जरिए सूचना भेजी गई थी। यात्रियों ने सवाल उठाया कि सुबह की फ्लाइट के लिए महज कुछ घंटे पहले भेजी गई सूचना कितनी उपयोगी है? ऐसे समय में यात्री एयरपोर्ट पहुंचने की तैयारी करें या मोबाइल पर ईमेल चेक करते रहें।

किसी ने दोपहर की फ्लाइट पकड़ी
फ्लाइट कैंसिल होने के बाद यात्रियों के पास सीमित विकल्प ही बचे। कुछ यात्रियों ने दोपहर की AI-484 फ्लाइट में सीट लेने की कोशिश की। सीट मिलने वाले यात्री एयरपोर्ट के वेटिंग हॉल में बैठकर अगली उड़ान का इंतजार करते रहे। वहीं, कुछ यात्रियों ने अपनी यात्रा की तारीख बदल दी। जरूरी काम से दिल्ली जाने वाले कई यात्री मजबूरी में सड़क मार्ग से रवाना हुए। हालांकि, दिल्ली से आगे इंटरनेशनल कनेक्टिंग फ्लाइट वाले यात्रियों की परेशानी कहीं ज्यादा थी। हलवारा से दिल्ली की फ्लाइट छूटने का असर उनकी पूरी विदेश यात्रा पर पड़ सकता था।

टैक्सी का किराया 10-12 हजार तक पहुंचा
यात्रियों के मुताबिक, हलवारा और सुधार क्षेत्र से दिल्ली जाने के लिए कुछ टैक्सी संचालकों ने 10 से 12 हजार रुपए तक किराया मांगा। वहीं, वन-वे टैक्सी के लिए करीब 5 से 5.5 हजार रुपए तक की मांग की गई। यात्रियों का कहना था कि हवाई टिकट का खर्च पहले ही दिया जा चुका था। ऐसे में हजारों रुपए का अतिरिक्त सड़क परिवहन खर्च परिवारों पर भारी पड़ रहा है। कुछ यात्रियों ने आरोप लगाया कि फ्लाइट कैंसिल होने की मजबूरी का फायदा उठाकर टैक्सी संचालक मनमाना किराया मांग रहे हैं।

Flight-Cancelled-For-The-Third-Time-In-Six-Days-At-Halwara-Airport-Passengers-Inconvenienced-And-Forced-To-Return-With-Their-Luggage



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं