लुधियाना | कपड़ों पर प्रिंटिंग का काम करने वाले एक 40 वर्षीय फैक्ट्री मालिक की तेजधार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसी के एक दोस्त पर लगा है जो वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार है। मर्डर की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचीं और जांच में जुट गईं। पुलिस ने बताया है कि मृतक के गले पर चोट के निशान मिले हैं। आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। वारदात के बाद से ही आरोपी का मोबाइल फोटो स्विच ऑफ आ रहा है।
Factory-Owner-S-Throat-Slit-Altercation-With-A-Friend-During-A-Party-Suspect-Fled-After-The-Crime-Mobile-Phone-Switched-Off