October 7, 2026 05:59:57
सैनिटाइजर छिड़ककर लड़की को आग लगाई:80% झुलसी, कमरे पर ताला लगाकर भागा; पिता ने छेड़छाड़ करने पर कंप्

सैनिटाइजर छिड़ककर लड़की को आग लगाई:80% झुलसी, कमरे पर ताला लगाकर भागा; पिता ने छेड़छाड़ करने पर कंप्लेंट की थी

Aug22,2026 | Enews Team | Mohali

मोहाली | नाबालिग लड़की को घर में घुसकर जिंदा जला दिया गया। एक युवक किशोरी पर बात करने का दबाव बना रहा था। परिवार ने इसका विरोध किया तो शुक्रवार को वह दो साथियों के साथ घर पहुंचा। किशोरी को अकेला पाकर उस पर सैनिटाइजर छिड़ककर आग लगा दी। इसके बाद कमरे को बाहर से लॉक कर आरोपी फरार हो गए। चीखें सुनकर पड़ोसी पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। किशोरी को कमरे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां से करीब 80% झुलसी हालत में PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया।

पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी युवक काफी समय से किशोरी पर उससे बात करने का दबाव बना रहा था और कई बार राह चलते छेड़छाड़ करता था। इसकी शिकायत एक महीने पहले उन्होंने पुलिस को भी दी तो उसने तब माफी मांग ली थी।
उधर पुलिस ने मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार हैं और पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Girl-Set-On-Fire-After-Being-Doused-With-Sanitizer-80-Burns-Attacker-Locked-The-Room-And-Fled-Father-Had-Previously-Lodged-A-Complaint-Regarding-Molestation

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं