September 11, 2026 03:44:34
सीबीएसई ने 10वीं व 12वी एग्जाम के लिए जारी की नई गाइड़लाइन, पास होने के इस ढंग से लाने होंगे नंबर

सीबीएसई ने 10वीं व 12वी एग्जाम के लिए जारी की नई गाइड़लाइन, पास होने के इस ढंग से लाने होंगे नंबर

स्कूलों से 10वीं व 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 16 से 30 दिसंबर तक कराने का निर्देश

Nov17,2019 | Yashpal Sharma | Delhi

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं एवं 12वीं कक्षा के लिए सभी विषयों में पास होने के लिए अंकों की व्यवस्था (पैटर्न) में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत जिन विषयों में प्रेक्टिकल परीक्षा नहीं होती है उनमें अब छात्रों के इंटरनल असैसमेंट के अंक भी जोड़े जाएंगे। बोर्ड ने तय किया है कि 10वीं कक्षा के छात्रों को पास होने के लिए अब हर विषय में सैद्धांतिक और प्रेक्टिकल परीक्षा को मिलाकर 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे, जबकि 12वीं के छात्रों के लिए प्रेक्टिकल, सैद्धांतिक परीक्षा के साथ ही इंटरनल असैसमेंट में भी अलग-अलग 33 फीसदी अंक लाना जरूरी होगा। बोर्ड छात्रों पर बोझ कम करने के लिए 10वीं कक्षा में मार्च 2020 को समाप्त सत्र से गणित विषय में दो स्तरीय परीक्षा भी लेने जा रहा है। सीबीएसई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्कूलों को पास अंक मानदंड की जानकारी उपलब्ध करा दी गई है और इस बारे में एक परिपत्र भी जारी किया गया है, जिसमें विषयवार अंक और उसके हिसाब से पास करने के अंक का ब्यौरा दिया गया है। बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 70 अंक वाले विषय में 23 अंक और 80 अंक वाले विषय में 26 अंक लाना अनिवार्य होगा। इतने अंक लाने के बाद ही परीक्षार्थी पास हो पाएंगे। वहीं प्रेक्टिकल परीक्षा में 20 अंक में 6 अंक लाना जरूरी हैं। सीबीएसई ने 2020 सत्र से सभी विषयों की अंक व्यवस्था में बदलाव किया है। अधिकारियों ने बताया कि जिन विषयों में प्रेक्टिकल परीक्षा नहीं होती है, उन विषयों में इस बार से इंटरनल असैसमेंट की व्यवस्था की गई है। अधिकतर विषयों में इंटरनल असैसमेंट के तहत 20 अंक रखे गए हैं। वहीं प्रेक्टिल परीक्षा 30 अंकों की होगी। सीबीएसई इस बार से 10वीं कक्षा में मार्च 2020 को समाप्त हो रहे सत्र से गणित विषय में दो स्तरीय परीक्षा लेने जा रहा है। बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि इसके तहत एक परीक्षा स्टैंडर्ड गणित और दूसरी बेसिक गणित की होगी।  उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पाठ्यचर्या 2005 के परीक्षा सुधार पर नेशनल फोकस ग्रुप के पत्र में कहा गया है कि छात्रों एवं स्कूलों को विषय चुनने संबंधी विकल्प की कुछ छूट होनी चाहिए, जिसमें दो स्तरीय परीक्षा व्यवस्था हो। इससे छात्रों पर बोझ और तनाव कम होगा।उन्होंने बताया कि इसी के अनुरूप मार्च 2020 को समाप्त सत्र से 10वीं कक्षा में गणित विषय में दो स्तरीय परीक्षा लेने की बात कही गई है। दोनों स्तर की परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम, कक्षा की पढ़ाई तथा आंतरिक मूल्यांकन समान रहेगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि स्टैंडर्ड परीक्षा उन छात्रों के लिए होगी जो उच्च माध्यमिक स्तर पर गणित विषय लेंगे। बेसिक गणित परीक्षा उन छात्रों के लिए होगा जो उच्च स्तर पर गणित लेने के इच्छुक नहीं होंगे। बेसिक गणित के प्रश्न हल्के जबकि स्टैंडर्ड गणित के प्रश्न कठिन और कंसेप्ट आधारित रहेंगे। सीबीएसई ने सभी स्कूलों से 10वीं व 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 16 से 30 दिसंबर तक कराने का निर्देश दिया है। प्री-बोर्ड परीक्षा के लिए बोर्ड की समयसारणी जारी कर दी गई है। बोर्ड ने प्री-बोर्ड की परीक्षाएं विद्यालयों को दो टर्म में से किसी एक टर्म में अपनी सुविधानुसार कराने का निर्देश दिया है। सुबह की टर्म सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे एवं शाम की टर्म में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा होगी ।

CBSE Board Exam



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं