दिल्ली में बढ़ते पॉल्यूशन पर काबू पाने के लिए नई भाजपा सरकार की ओर से 15 साल पुरानी गाड़ियों को पैट्रेाल पंप पर डीजल व पैट्रोल न भरे जाने का एलान कर दिया गया है।ये एलान दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा की ओर से किया गया है। सिरसा ने बताया कि दिल्ली के 80 फीसदी पैट्रोल पंपों पर ऐसी डिवाइस लग चुकी है, जो ये बता देगी कि ये गाड़ी 15 साल पुरानी है या नहीं। सिरसा ने बताया कि ये आदेश 31 मार्च 2025 के बाद लागू हो जाएगा। इसके अलावा 15 साल पुराने व्हीकल की दिल्ली में एंट्री न हो इसके लिए भी एक टीम का गठन किया जा रहा है।
15-Year-Old-Vehicles-Will-Not-Get-Petrol-And-Diesel-Cabinet-Minister-Manjinder-Singh-Sirsa-Announced