September 19, 2026 19:34:11
सीएम के काफिले पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अंडे और शराब की बोतल फेंकी, बोले- भगवंत मान शराब का आनंद

सीएम के काफिले पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अंडे और शराब की बोतल फेंकी, बोले- भगवंत मान शराब का आनंद लें, केजरीवाल को पंजाब लूटने दें

Sep19,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को लुधियाना में CM भगवंत मान के काफिले पर अंडे-टमाटर फेंके। बिट्टू ने पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के गेट के पास मुख्यमंत्री के काफिले की ओर शराब की बोतल लहराते हुए कहा कि वह मान को बोतल लौटा रहे हैं। उन्होंने बोतलें फेंकते हुए कहा कि भगवंत मान अपनी शराब का आनंद लो और अरविंद केजरीवाल को दिल्ली से पंजाब को लूटने दें। प्रदर्शन के दौरान पंजाब पुलिस ने बिट्‌टू को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के बाद बिट्टू के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया। लिखा कि लोगों की आवाज को हिरासत और पर्चे से दबाया नहीं जा सकता। आज पंजाब पुलिस ने हमें हिरासत में ले लिया है, लेकिन हमारा हौसला बुलंद है। बता दें कि एक दिन पहले BJP की नशा मुक्त रथ यात्रा शुरू होने से पहले पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू के काफिले पर हमला हो गया था। बिट्‌टू शुक्रवार (18 सितंबर) को अमृतसर से पठानकोट में यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

आप का चुनावी कैंपेन लॉन्च करने पहुंचे थे CM
पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले CM मान आज लुधियाना में आम आदमी पार्टी (आप के चुनावी कैंपेन को लॉन्च करने पहुंचे थे। पक्खोवाल रोड स्थित इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी का चुनावी पम्पलेट भी जारी किया। रवनीत बिट्टू ने कहा- एक दिन पहले बटाला के पास मेरे काफिले पर अंडे और टमाटर फेंके गए थे। आज प्रदर्शन के दौरान यही वापस किए गए। मेरे काफिले पर हमले में गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया था, यह सब आप ने ही कराया था।

Former-Union-Minister-Threw-Eggs-And-A-Liquor-Bottle-At-The-Cms-Convoy-Saying-Let-Bhagwant-Mann-Enjoy-The-Liquor-And-Let-Kejriwal-Loot-Punjab



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं