September 19, 2026 16:51:57
लुधियाना में शकी हालातों में महिला की मौत, पेट-गर्दन काटकर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

लुधियाना में शकी हालातों में महिला की मौत, पेट-गर्दन काटकर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Sep19,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। शुक्रवार की शाम को ललतों से खेड़ी रोड पर एक महिला की लाश बरामद हुई है। महिला के शरीर पर तेजधार हथियारों से वार किए गए थे। जिसके चलते आशंका है कि महिला की हत्या की गई है। इसके बाद उसकी लाश को नहर के पास फेंक दिया गया। थाना सदर की पुलिस वहां पहुंची तो महिला के पेट के अगले हिस्से और गर्दन को काटा गया था। मृतक महिला के दाएं बाजू पर अंग्रेजी में मनी का टैटू गुदा हुआ है और बाईं बाजू पर 3 स्टार बने हुए हैं। पुलिस ने तुरंत लाश को अस्पताल भिजवाया। महिला की उम्र करीब 30 साल है। पुलिस उसके हाथ में बने टैटू के आधार पर उसकी पहचान की कोशिश कर रही है। लालटन बस स्टॉप से खेरी जा रहे कुछ राहगीरों ने सुबह-सुबह एक सुनसान सड़क पर खाली पड़े एक प्लॉट में एक लड़की का शव देखा। शव देखते ही राहगीरों ने तुरंत लालटन चौकी की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थाना सदर की पुलिस के मुताबिक 18 सितंबर, शुक्रवार की शाम को ललतों से खेड़ी की तरफ जाते कुछ राहगीरों ने सुनसान रास्ते पर लाश पड़ी देखी। उन्होंने तुरंत ललतो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की टीमें तुरंत वहां पहुंची। महिला की लाश नहर के किनारे पड़ी हुई थी। पुलिस ने तुरंत उसे जब्त किया और एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भिजवा दिया। सदर पुलिस के मुताबिक जब लाश की छानबीन की गई तो उसके पेट और गर्दन पर तेजधार हथियारों से काटने के निशान मिले। पुलिस ने संभावना जताई कि घायल होने के बाद ज्यादा खून बहने और गर्दन की नसें कटने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक महिला के कपड़ों की तलाशी ली गई तो उसके पास कोई मोबाइल, पर्स या किसी दूसरी तरह की कोई पहचान की चीज नहीं मिली है।

Woman-Dies-Under-Suspicious-Circumstances-In-Ludhiana-Murdered-By-Having-Her-Abdomen-And-Neck-Slit-Police-Investigating

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं