पंजाब चुनाव पर दिल्ली में आप पार्टी का मंथन, सिसोदिया बोले-मान सरकार न रही तो बढ़ेगा नशा और लूट; संगठन की स्थिति पर भी चर्चा
Sep17,2026
| Enews Team | Punjab
पंजाब। पंजाब में 2027 के
विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। दिल्ली में आम आदमी
पार्टी (AAP) की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें पंजाब समेत अन्य चुनावी राज्यों की रणनीति और पार्टी
संगठन की स्थिति पर मंथन किया गया। बैठक के बाद पंजाब प्रभारी एवं दिल्ली के पूर्व
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मान सरकार के कामकाज की जमकर सराहना की और आगामी
विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि बैठक में सीएम मान के नेतृत्व पर सभी
नेताओं ने विश्वास जताया। उनका कहना है कि पंजाब की जनता भगवंत मान के काम से बेहद
खुश है और राज्य के लोग उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में
अपने जनहितैषी कार्यों और पारदर्शी शासन के दम पर एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार
बनाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को पता है कि अगर भगवंत मान सीएम नहीं बनें तो पंजाब
में फिर से नशा और व्यापारियों से लूट का दौर आ जाएगा।
जनता के टैक्स के पैसों पर डकैती डाली जाती थी
सिसोदिया ने आरोप
लगाया कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में जनता के टैक्स के पैसों पर डकैती डाली
जाती थी और सरकारी खजाने का इस्तेमाल अपने राजनीतिक हितों के लिए किया जाता था।
सिसोदिया ने कहा कि पुरानी सरकारों के समय रोजगार देने में सिफारिश चलती थी, जबकि व्यापारियों से खुलकर लूट-खसूट की जाती थी। पंजाब का
व्यापारी वर्ग और आम नागरिक उस खौफनाक दौर को दोबारा कभी लौटते हुए नहीं देखना
चाहते।
Aap-Holds-Strategy-Meeting-In-Delhi-Over-Punjab-Elections-Sisodia-Warns-That-Drug-Abuse-And-Plunder-Will-Rise-If-The-Mann-Government-Falls-Organizational-Status-Also-Discussed