September 11, 2026 04:20:03
लुधियाना में हेट स्पीच देने पर 4 पर 4 हिंदू नेताओ पर Fir, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट लिखी, गिरफ्तारी

लुधियाना में हेट स्पीच देने पर 4 पर 4 हिंदू नेताओ पर Fir, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट लिखी, गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस

Nov14,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में अलग-अलग हिन्दू संगठनों के 4 लोगों पर जिला पुलिस ने FIR दर्ज की है। इन चारों लोगों पर आरोप है कि फेसबुक के जरिए लगातार भड़काऊ पोस्ट शेयर करते हैं। जिस कारण देश की एकता को खतरा है। इनकी हेट स्पीच से अलग-अलग धर्मों में दुश्मनी पैदा हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने चारों पर FIR दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, थाना हैबोवाल की पुलिस ने हिंदू संगठन के रोहित साहनी निवासी मोहल्ला स्टार सिटी के खिलाफ धारा 152,196,353 BNS के तहत मामला दर्ज किया है। रोहित साहनी पर आरोप है कि वह अपने सोशल मीडिया खाते से हेट स्पीच देता है। इसी तरह थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस सोशल मीडिया सेल की जांच के दौरान हिंदू सिख जागृति सेना के प्रधान और हिंदू न्याय पीठ संस्था के सदस्य प्रवीण डंग पर भी मामला दर्ज किया है।

डंग पर आरोप है कि उसने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर भड़काऊ भाषण और गलत बयानबाजी की है। डंग पर पुलिस ने 196(1),353(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने शिव सेना के प्रमुख नेता चंद्रकांत चड्ढा पर भी हेट स्पीच करने पर एक्शन लिया है। चड्ढा पर पुलिस ने धारा 196(1),353 (2),BNS के तहत मामला दर्ज किया है।

थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने शिव सेना पंजाब के सदस्य भानू प्रताप पर भी हेट स्पीच करने का मामला दर्ज किया है। भानू पर भी आरोप है कि उसने फेसबुक के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश की है। पुलिस ने भानू प्रताप पर धारा 196(2),353(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया है।

Fir-Against-4-Hindu-Leaders-For-Giving-Hate-Speech-In-Ludhiana-Wrote-Provocative-Posts-On-Social-Media-Police-Conducting-Raids-To-Arrest-Them



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं