September 11, 2026 08:00:13
लुधियाना में Pwd अधिकारियों का ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन, 200 मीटर सड़क बना, बिल 320 मीटर का बिल पास

लुधियाना में Pwd अधिकारियों का ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन, 200 मीटर सड़क बना, बिल 320 मीटर का बिल पास कराने का बना रहा दबाव

Nov29,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की और से एक ठेकेदार पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाकर धरना प्रदर्शन किया। मुलाजिमों ने ऑफिस के बाहर जमकर नारेबाजी की। धरना दे रहे अधिकारियों का आरोप है कि उनके साथी जूनियर इंजीनियर सरूप सिंह पर अधिक बिल बनाने के दबाव डाल कर ठेकेदार उनकी झूठी शिकायत सरकार के पोर्टल पर कर रहा है। उन्होंने कहा कि उक्त ठेकेदार को 320 मीटर सड़क बनाने का काम किया गया है। उसने अभी 200 मीटर सड़क तैयार की है। उसे उस हिसाब से बिल बनाकर दे दिया लेकिन वह करीब 20 लाख का बिल बनवाने के लिए दबाव डाल रहा है। सरूप सिंह ने कहा कि जब तक काम पूरा नहीं हो जाता वह कैसे 320 मीटर का बिल बना सकता है। जिस दिन उसकी ठेकेदार के साथ बिल को लेकर बातचीत हुई थी उसी दिन उसने सीनियर अधिकारियों के भी ध्यान में मामला ला दिया था। जिसके बावजूद ठेकेदार ने ब्लैकमेल करने के लिए सीएम पोर्टर पर 50 हजार रुपए अफसर द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत डाल दी। वह जबरन दबाव डालकर ज्यादा बिल पास कराना चाहता है। मुलाजिमों की मांग है कि यदि प्रशासन इस ठेकेदार को ब्लेकलिस्ट नहीं करता और इस पर मामला दर्ज नहीं करता तो सोमवार को PWD दफ्तर से लेकर डी.सी दफ्तर तक नारेबाजी कर पैदल मार्च निकाला जाएगा। अभी सिर्फ जिला स्तर की जत्थेबंदी प्रोटेस्ट कर रही है। यदि सुनवाई न हुई तो प्रदेश स्तर पर भी काम बंद कर दिए जाएंगे।

In-Ludhiana-Pwd-Officials-Protest-Against-The-Contractor-200-Meter-Road-Is-Built-There-Is-Pressure-To-Pass-The-Bill-For-320-Meter-Road



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं