September 10, 2026 01:11:25
ब्रेकिंग न्यूज - ओमेक्स रेजीडेंसी में शकी हालातों में लड़की की मौत, मौके पर मौजूूद कांस्टेबल व महिला

ब्रेकिंग न्यूज - ओमेक्स रेजीडेंसी में शकी हालातों में लड़की की मौत, मौके पर मौजूूद कांस्टेबल व महिला शक के घेरे में, प्रेम संबंधों की आशंका

Jan3,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लुधियाना। पक्खोवाल रोड स्थित ओमेक्स रॉयल रेजीडेंसी में शुक्रवार देर रात एक लड़की ने शकी हालातों में खुदकुशी कर ली। लड़की की मौत ओमेक्स रेजीडेंसी की मार्केट में बने अपार्टमेंट से गिरकर हुई है। उस समय उसके साथ एक लुधियाना पुलिस का कांस्टेबल और एक और महिला भी मौजूद थी। बताया जा रहा है कि लड़की की मौत के बाद दोनों वहां से भाग निकले। जिसके बाद लोगों द्वारा एम्बुलेंस बुलाकर उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार मामला प्रेम संबंधों का है। मरने वाली लड़की की पहचान गांव बुलारा की 27 वर्षीय गगनदीप कौर के रुप में हुई है। थाना सदर की पुलिस ने मौके पर पहुंंचकर जांच शुरु कर दी है। पुलिस द्वारा मामले को खुदकुशी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात गगनदीप कौर उक्त दूसरी मंजिल पर बने अपार्टमेंट में मौजूद थी। जहां पर एक लुधियाना पुलिस का कांस्टेबल और एक अन्य महिला मौजूद थी। देर रात करीब ढ़ाई बजे लड़की अपार्टमेंट के बाथरूम में बनी खिड़की से नीचे गिरती है। जिस कारण उसकी मौत हो जाती है।  

मामला शकी, पुलिस दबाने में जुटी
देखने में मामला शकी लग रहा है। क्योंकि जिस खिड़की से गिरकर लड़की की मौत हुई है। वहां से निकलना आसान नहीं है। लेकिन लड़की वहां से निकली और नीचे गिर गई। सूत्रों के अनुसार यह भी आशंका जताई जा रही है कि लड़की को किसी ने खिड़की से धक्का देकर नीचे गिराया है। हैरानी की बात यह भी है कि लड़की के साथ उस समय लुधियाना पुलिस कांस्टेबल और एक महिला भी मौजूद थी। सूत्रों के अनुसार उक्त अपार्टमेंट गगनदीप का था। जहां पर मुलाजिम अकसर आता जाता था। लेकिन शुक्रवार रात वहां पर एक और महिला थी। सूत्रों के मुताबिक मामला प्रेम संंबंधों का लग रहा है। जिसके चलते गगनदीप का झगड़ा हुआ और फिर उसकी मौत हो गई। दूसरी तरफ मामले की जांच कर रहे एएसआई बलबीर सिंह के मुताबिक शुक्रवार रात गगनदीप, मुलाजिम और एक अन्य महिला वहांं पर मौजूद थी। देर रात को लड़की ने खिड़की से जंप करके खुदकुशी कर ली है। जांच अफसर अनुसार मामला खुदकुशी का होने के चलते कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आशंका जताई जा रही है कि पुलिस मामला दबाने में जुटी है।

अपार्टमेंट में अक्सर आते हैं बाहरी व्यक्ति
वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि मार्केट में इन अपार्टमेंट में अक्सर बाहरी लोग आते जाते हैंं। जबकि सिक्योरिटी द्वारा किसी भी तरह की रोक चोक नहीं की जाती। जिसका नतीजा रहा कि यह घटना हुई। जबकि उक्त मुलाजिम व महिला भी बाहरी व्यक्ति थे। लेकिन फिर भी मुलाजिम कांस्टेबल को वहां अक्सर आने जाने से रोका नहीं जा रहा था। वहीं लोगों का यह भी आरोप है कि ओमेक्स रेजीडेंसी के प्रबंंधकों द्वारा भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। जिस कारण कोई भी व्यक्ति अपार्टमेंट में रहने आ जाता है।

Breaking-News-Girl-Dies-Under-Suspicious-Circumstances-In-Omaxe-Residency-Constable-And-Woman-Present-At-The-Spot-Under-Suspicion-Love-Affair-Suspected



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026