लुधियाना। खन्ना में नेशनल हाईवे पर संदिग्ध हालातों में महिला के मर्डर के मामले को 12 घंटे में पुलिस ने सुलझा लिया है। आरोपी पति गौरव कुमार निवासी शिमलापुरी को गिरफ्तार कर लिया गया। गौरव ने अपने ससुराल जाते समय रास्ते में कार को रोक अपनी पत्नी का गला घोंटा और फिर डैशबोर्ड के साथ दो बार सिर मारकर उसका मर्डर कर दिया था। बाद में उसे हादसा और लूटपाट दिखाने की कोशिश भी की। लेकिन वह अपनी झूठी कहानी को पुलिस के सामने सच नहीं बना सका।
कुरकुरे के बहाने बेटे को कार से उतारा
डीएसपी खन्ना अमृतपाल सिंह भाटी ने बताया कि गौरव कुमार जो शिमलापुरी में स्वीट्स शॉप चलाता है। उसकी शादी सहारनपुर की रहने वाली रीमा के साथ हुई थी। इनका 6 साल का बेटा भी है। घर में काफी क्लेश रहता था। अक्सर गौरव अपनी पत्नी को पीटता रहता था। रीमा को मिर्गी का दौरा पड़ता था। कुछ समय पहले उसका गर्भपात भी हो गया था। इसलिए रीना बीमार रहती थी। 7 जनवरी की सुबह गौरव कुमार अपनी पत्नी और बेटे को आई-20 कार में लेकर ससुराल के लिए निकला। खन्ना में पत्नी का मर्डर करने के बाद शव को वापस शिमलापुरी अपने घर ले गया। जहां साढ़े 7 बजे के करीब मर्डर किया और दोपहर 12 बजे खन्ना पुलिस को 112 पर फोन करके सूचना दी जाती है कि उसकी पत्नी का लूटपाट के इरादे से मर्डर कर दिया गया है।
In-Ludhiana-Husband-Murdered-His-Wife-Strangulated-Her-In-The-Car-Tried-To-Stage-A-Robbery