लुधियाना। लुधियाना के दलित समुदाय ने मंगलवार को अमृतसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। जिसके चलते लुधियाना के हाईवे, सड़के और बाज़ार बंद रहे। कई जगह दुकाने खुली। लेकिन उन्हें भी बंद कराया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अमृतसर-दिल्ली हाईवे को जाम कर दिया। वहीं विजय दानव के नेतृत्व में घंटाघर चौक पर एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने विरोध मार्च निकाला और पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। दलित समुदाय के नेता यशपाल चौधरी और विजय दानव ने घटना की कड़ी निंदा की और दोषियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज में सभी को समान अधिकार दिए हैं और उनकी प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ अक्षम्य है।
Highways-Roads-And-Markets-Closed-In-Ludhiana-Dalit-Community-Had-Called-For-City-Bandh-Demand-To-Impose-Nsa-On-Culprits-In-Ambedkar-Statue-Dispute