पंजाब। पंजाब में तहसीलदारो की और से हड़ताल करने के चलते पंजाब सरकार की और से बड़ा ऐक्शन ले लिया गया है। अब पंजाबमें सुपरिडेंट और कानूनगो रेजिस्ट्री करेंगे। वही अगर उक्त अधिकारी भी काम में आनाकानी करते है तो पीसीएस अधिकारियों को इसकीज़िम्मेवारी दी जाएगी। इसी के तहत मंगलवार को डीसी लुधियाना जितेंद्र ज़ोरवाल की और से आदेश जारी किए गए है। जिसमेंलुधियाना ज़िले के अधीन आती तहसीलो में नए अधिकारी रेजिस्ट्री करने के लिए तैनात कर दिए गए है। जिसके तहत सुपरिडेंट राजेशकुमार सब रेजिस्ट्रार। पूर्वी, सुपरिडेंट हरविंदर सिंह को सब रेजिस्ट्रार पश्मी, कानूनगो वरुण छाबड़ा को सब रेजिस्ट्रार सेंट्रल, कानूनगोहरजिंदर कौर को सब रेजिस्ट्रार समराला, सुपरिडेंट बिक्रम पाल को सब रेजिस्ट्रार जगराओं, सुपरिडेंट सरबजीत सिंह को सब रेजिस्ट्राररायकोट, सुपरिडेंट कुलदीप कुमार सब रेजिस्ट्रार पायल, सुपरिडेंट हरमिंदर कौर को सब रजिस्ट्रार खन्ना, कानूनगो रजिंदर सिंह कोजोईंट सब रेजिस्ट्रार मुल्लापुर, कानूनगो परमजीत सिंह को जोईंट सब रेजिस्ट्रार कूमकलाँ, कानूनगो बलजीत सिंह को जोईंट सबरेजिस्ट्रार डेहलों, कानूनगो रणजीत सिंह को जोईंट सब रेजिस्ट्रार सिधवा बेट, कानूनगो जसवंत सिंह को जोईंट सब रेजिस्ट्रार मलोद, कानूनगो जसप्रीत सिंह को जोईंट सब रेजिस्ट्रार श्री माछीवाडा साहिब, कानूनगो वरुण कुमार को जोईंट सब रेजिस्ट्रार साहनेवालनियुकत किया है।
Punjab-Government-Takes-Action-In-Revenue-Department-Now-Superintendent-And-Kanungo-Will-Do-The-Registry