September 11, 2026 03:45:13
लुधियाना सिविल अस्पताल के अपग्रेडेशन कार्य का Cm और केजरीवाल ने किया उद्घाटन, मान ने लिया कार्यों का

लुधियाना सिविल अस्पताल के अपग्रेडेशन कार्य का Cm और केजरीवाल ने किया उद्घाटन, मान ने लिया कार्यों का जायज़ा

Mar18,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को सांसद संजीव अरोड़ा के साथ सिविल अस्पताल के अपग्रेडेशन कार्य का उद्घाटन किया। मान और केजरीवाल ने नई ओटी का उद्घाटन भी किया। ओटी में क्या नई मशीनरी लगाई गई है इस संबंधी भी जानकारी हासिल की। बता दें कि सांसद और हलका वेस्ट से आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के प्रयासों के बाद सिविल अस्पताल अपग्रेड करने का कार्य शुरू हुआ है। इस दौरान सीएम मान ने मरीजों और उनके परिजनों से भी बातचीत की। एक मरीज युवती की मां ने सीएम मान से कहा कि मेरी बेटी की पेंशन लगवा दें। महिला ने कहा कि कहते सभी है कि पेंशन लगवा देंगे लेकिन आपके जाने के बाद गली में किसी ने आकर नहीं सुनना। पहले भी कई बार ये लोग मोहल्ले में आते है लेकिन सुनते किसी की नहीं। महिला की यह बात सुनते ही विधायक अशोक पराशर पप्पी ने उस महिला से उसका नंबर लिया और उसे पेंशन लगवाने का आश्वासन दिया। मरीजों से बातचीत के बाद भगवंत सिंह मान और केजरीवाल इनडोर स्टेडियम के लिए रवाना हो गए। वहीं वह आज इनडोर स्टेडियम में रैली की। बड़ी संख्या में आप वर्कर वहां मौजूद रहे। रैली में काले कपड़े वालों को घुसने नहीं दिया। काले रंग के रुमाल भी एंट्री गेट पर रखवा दिया गए।

Cm-And-Kejriwal-Inaugurated-The-Upgradation-Work-Of-Ludhiana-Civil-Hospital-Mann-Reviewed-The-Work

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं