लुधियाना। लुधियाना के आत्म नगर हलके से विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू को आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर सीधी धमकी दी है। आतंकी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने बंदूक के बल पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की रक्षा की, लेकिन अब उनकी रक्षा कौन करेगा। वहीं कुलवंत सिद्धू का कहना है कि उन्हें धमकी की जानकारी मिली है। वहीं पुलिस द्वारा सिद्धू की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आतंकी ने कथित वीडियो में विपक्ष के नेता विधायक प्रताप सिंह बाजवा के मामले में पंजाब में ग्रेनेड आने के दावे का भी समर्थन किया है। दैनिक भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पन्नू ने प्रताप बाजवा के इस दावे का समर्थन किया है कि अभी तक सिर्फ 18 ग्रेनेड का इस्तेमाल हुआ है। बाकी का इस्तेमाल होना बाकी है। पन्नू ने कहा कि 14 अप्रैल से डा. अंबेडकर की प्रतिमाओं को तोड़ने की जंग उसने शुरू की है। पन्नू ने कहा कि जालंधर का अंबेडकर नगर खालिस्तानियों के निशाने पर है। जहां भी डा. अंबेडकर की पूजा की गई है वहां की दीवारों पर खालिस्तान के नारे लिखे गए हैं।
Terrorist-Pannu-Threatens-Ludhiana-Aap-Mla-Kulwant-Sidhu-Says-Mla-Protected-Ambedkar-But-Who-Will-Protect-Him-Bajwa-Is-Right-18-Grenades-Were-Fired