लुधियाना। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव को देखते हुए लुधियाना जिला प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। जिसके चलते लुधियाना डीसी हिमांशु जैन की और से शुक्रवार को आदेश जारी किए हैं। जिसमें उन्होंने कहा कि शनिवार व रविवार को सभी सरकारी ऑफिस खुलेगें। जिसके चलते मुलाजिमों की छुटि्टयां रद्द कर दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। इस संबंधी डीसी ऑफिस से सभी सरकारी विभागों को पत्र भेज दिया गया है। वहीं इसी के साथ साथ डीसी की और से लुधियाना वासियों के लिए खास संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि किसी को घबराने की जरुरत नहीं है। वीरवार रात को कुछ समय के लिए ब्लैकआउट किया गया था। उन्होंने कहा कि जरुरत पड़ने पर आगे भी ब्लैकआउट किया जाएगा। वहीं डीसी ने कहा कि लुधियाना में यदि ब्लैकआउट की घोषणा होती है तो शहरवासी पूर्ण तौर पर इसका पालन करेगें। यहां तक कि रेस्त्रां, होटल व अन्य पब्लिक प्लेस मालिकों को भी इसका पालन करना होगा। यदि कोई आदेशों की पालना नहीं करेगा, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं सांसद संजीव अरोड़ा ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों सुबह शाम जनता की सेवा में हाजिर है। जिसके चलते घबरवाए नहीं, ऐसी स्थिति में प्रशासन का साथ दें।
Breaking-News-Government-Offices-Will-Remain-Open-On-Saturday-And-Sunday-In-Ludhiana-Restaurants-And-Hotels-Will-Also-Remain-Completely-Closed-During-Blackout