लुधियाना। लुधियाना में बुधवार को बस ड्राइवरों की दक्षता जांच के लिए एक विशेष टेस्ट आयोजित किया गया, जिसमें कुल 45 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। यह प्रक्रिया सख्त निगरानी में संपन्न हुई, जिसमें ट्रांसपोर्ट विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर जीएम लुधियाना नवराज बातिश, जी.एम. नवांशहर जसप्रीत सिंह, एम.वी.आई. लुधियाना फुलवीर कुमार, वर्क्स मैनेजर गुरिंदर सिंह और हरिओम भी उपस्थित थे। इन अधिकारियों की देखरेख में अभ्यर्थियों की ड्राइविंग क्षमता, ट्रैफिक नियमों की समझ और रोड सेफ्टी से जुड़े ज्ञान की जांच की गई। टेस्ट के बाद अधिकारियों द्वारा समूची रिपोर्ट तैयार कर पंजाब राज्य के ट्रांसपोर्ट डायरेक्टर को भेज दी गई है। इस रिपोर्ट के आधार पर यह तय किया जाएगा कि किस ड्राइवर को सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के संचालन के लिए उपयुक्त माना जाए। परिवहन विभाग के सूत्रों के अनुसार, यह प्रक्रिया पारदर्शिता और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए की जा रही है, ताकि सड़कों पर यात्रियों की सुरक्षा को और पुख्ता बनाया जा सके।
Test-Of-Bus-Drivers-In-Ludhiana-Report-Sent-To-Transport-Director