September 10, 2026 01:35:15
ओमेक्स रेजीडेंसी में रेजिडेंट्स का विरोध, मैनेजमेंट पर जबरन मैनटेंनस चार्ज बढ़ाने, मीटर कनेक्शन काटन

ओमेक्स रेजीडेंसी में रेजिडेंट्स का विरोध, मैनेजमेंट पर जबरन मैनटेंनस चार्ज बढ़ाने, मीटर कनेक्शन काटने समेत कई गंभीर आरोप लगाए

May23,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना पक्खोवाल रोड स्थित ओमेक्स रेजीडेंसी में रेजिडेंट्स की और से मैनेजमेंट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप हैं कि मैनेजमेंट की और से मैनटेंनस चार्ज जबरन बढ़ाने के साथ साथ कई तरीके से चार्ज लगाकर अवैध वसूली करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके चलते रेजिडेंट्स की और से इसका कड़ा विरोध शुरु कर दिया गया है। लोगों द्वारा व्हाट्सएप ग्रुपों में लगातार इस पर चर्चा की जा रही है। लोगों का आरोप है कि अगर मैनेजमेंट द्वारा यह धक्केशाही न बंद की तो वे बड़े सत्र पर इसका विरोध शुरु कर देंगे। जानकारी के अनुसार ओमेक्स रेजीडेंसी शहर की पॉश टाउनशिप में से एक है। लेकिन अब उक्त रेजीडेंसी पर भी वहीं के लोगों द्वारा धक्केशाही करने के आरोप लगाने शुरु कर दिए गए हैं। हालांकि इस मामले में अभी मैनेजमेंट का कोई बयान सामने नहीं आया है।

जबरन मैनटेंनस चार्ज बढ़ाए, पूछने पर जवाब नहीं दे रहे

रेजिडेंट्स का आरोप है कि मैनेजमेंट की और से पहले ढ़ाई रुपए प्रति स्केयरफीट चार्ज लिए जाते थे। लेकिन अब अपनी मर्जी से उन्हें तीन रुपए कर दिया है। उन्होंने कहा कि फैसिलिटी के नाम पर कोई सुविधा नहीं दी जा रही और जबरन चार्ज बढ़ाए जा रहे है। रिहायशी लोगों का आरोप है कि उन्होंने मैनेजमेंट से चार्ज बढ़ाने का कारण पूछा तो वे जवाब नहीं दे पा रहे। लोगों का आरोप है कि रेजीडेंसी में नए फ्लैट बन रहे हैं। जबकि उन फ्लैट्स के लिए एंट्री, एग्जिट गेट एक है, सिक्योरिटी भी एक है, फिर चार्ज घटाने की जगह बढ़ाए कैसे जा रहे हैं।

डॉग शैल्टर बनाने को भी मांग रहे थे पैसे

रेजिडेंट्स का आरोप है कि इससे पहले ओमेक्स मैनेजमेंट की और से डॉग शैल्टर बनाने के लिए भी पैसों की मांग की जा रही थी। उनकी और से हर व्यक्ति से 500 रुपए मांगे जा रहे थे। लेकिन सभी ने इसका विरोध किया। आज तक शैल्टर नहीं बने। वहीं एक रेजिडेंट ने आरोप लगाया कि उसकी कार का एक्सिडेंट हो गया था। उसने मैनेजमेंट से सीसीटीवी कैमरे चैक कराने को कहा। आगे से पता चला कि कैमरे ही खराब है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुविधा एक नहीं मिल रही, पैसे जबरन वसुल किए जा रहे हैं।

सरकार से ऊपर हुई मैनेजमेंट

वहीं रेजिडेंट्स ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा 300 यूनिट तक बिजली बिल फ्री किया हुआ है। लेकिन मैनेजमेंट द्वारा फिर भी पैसे लिए जाते हैं। वहीं सरकार द्वारा एक महीने के बाद बिजली बिल की पेमेंट ली जाती है। लेकिन ओमेक्स में ऐलान किया गया है कि सभी रेजिडेंट्स पेमेंट पहले देंगे, जबकि मैनेजमेंट खुद उन बिलों को महीने के आखिरी दिन में भरेगी। यहां तक कि मैनेजमेंट ने यह भी ऐलान किया है कि जो पहले बिल नहीं देगा, उसका कनेक्शन काट दिया जाएगा। जिसके चलते कई लोगों के कनेक्शन तक काट दिए हैं। जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ गया और लोगों ने विरोध शुरु कर दिया।

Residents-Of-Omaxe-Residency-Protested-Made-Several-Serious-Allegations-Against-The-Management-Including-Forcibly-Increasing-Maintenance-Charges-Cutting-Off-Meter-Connection



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026