लुधियाना। लुधियाना में रविवार को लीडर कमलजीत सिंह कड़वल को पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की और से दोबारा कांग्रेस में शामिल कराया गया है। जिसके बाद लगातार कांग्रेस पार्टी में घमासान मचा हुआ है। पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता सिमरजीत सिंह बैंस ने कड़वल को शामिल किए जाने पर कई सवाल उठाए हैं। बैंस ने इसे पार्टी प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताया है। बैंस ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के संज्ञान में लाए बिना किसी को भी कांग्रेस में शामिल करना गलत है। बैंस ने पार्टी हाईकमान से इस मामले की जांच की मांग भी की थी। वहीं कड़वल के मामले में एक निजी चैनल पर बातचीत करते हुए प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि ठीक है जो चल रहा है। कड़वल को पार्टी में शामिल करने के बारे मुझे जानकारी नहीं थी। हाईकमान को ये देखना है। मैं इस बारे कुछ ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता। उनकी चुपी से साफ जाहिर है कि कही न कही वे इस बात से काफी खफा हैं।
There-Was-A-Ruckus-In-Ludhiana-Congress-On-Kamaljit-Kadwals-Joining-Bains-Said-Protocol-Was-Violated-Pradhan-Vading-Said-I-Do-Not-Know