लुधियाना। पंजाब सरकार की और से कुछ समय पहले लुधियाना में नई अर्बन एस्टेट टाउनशिप लाने का ऐलान किया था। अब कैबिनेट बैठक के बाद इस पर मोहर लगाते हुए चार जोन में अर्बन एस्टेट टाउनशिप लाई जा रही है। हालांकि पहले आठ जोन में टाउनशिप आनी थी। लेकिन पंजाब सरकार द्वारा पहले चरण में चार जोन 1, 3, 5 व 8 नंबर में करीब साढ़े 11 हजार एकड़ में यह टाउनशिप विकसित की जाएगी। हालांकि आठ जोन की सरकार नोटीफिकेशन जारी कर चुकी है। जिसके चलते सभी जोन में यह स्कीम लागू होगी। जिसमें जोन-1 में 2458 एकड़, जोन-3 में 2072 एकड़, जोन-8 में 4184 एकड़ और जोन-5 में 2984 एकड़ जमीन एक्वायर होगी। लेकिन इस ऐलान के बाद कही न कही कॉलोनाइजरों को बड़ा झटका लग गया है। कॉलोनाइजरों द्वारा महंगे दाम पर बेचने की सोचकर सस्ती जमीनें खरीदी थी। लेकिन अब सरकार द्वारा टाउनशिप बनाने के चलते नॉर्मल रेट पर जमीनें ली जाएगी। जिसके चलते इससे कॉलोनाइजरों और इन्वेस्टर्स को बड़ा झटका लग चुका है। वहीं सूत्रों के अनुसार इस टाउनशिप के ऐलान से बड़े बड़े कॉलोनाइजरों को नुकसान झेलना पड़ सकता है। जिसमें सनव्यू एन्क्लेव जैसे कई बड़े कॉलोनाइजर भी शामिल हैं।
500 एकड़ में लाना था सनव्यू द्वारा प्रोजेक्ट
सूत्रों के अनुसार सनव्यू की औ से साउथ सिटी रोड पर ही 500 एकड़ में अपना नया प्रोजेक्ट लाया जाना था। जिसमें इन्वेस्टर्स की और से सनव्यू का नाम सुनकर ही धड़ल्ले से बुकिंग करवाई गई। इन्वेस्टर्स द्वारा करीब 25 प्रतिशत पैसा दे भी दिया गया। लेकिन अब उसी जगह पर सरकार टाउनशिप लाने जा रही है। जिसके चलते अब सनव्यू के साथ साथ इन्वेस्टर्स भी बुरे तरीके से फस चुके हैं। क्योंकि इसमें पैसा दोगुना करने की सोचकर इन्वेस्ट करने वाले लोगों का भी अब पैसा नहीं बढ़ेगा, जिसके चलते अब यह विवाद बढ़ता जा रहा है। हालांकि कई कॉलोनाइजरों द्वारा साउथ सिटी रोड व सदर्न बाइपास पर प्रोजेक्ट लाए जाने थे। लेकिन अब सभी पर रोक लग गई है।
एक नया लुधियाना होगा विकसित
वहीं अगर ये टाउनशिप बन जाती है, तो एक नया लुधियाना विकसित होगा। जबकि पुराने लुधियाना से आधुनिक सुविधाएं वहां पर लोगों को मिल सकेगी। वहीं इसी के साथ अगर यह प्रोजेक्ट सिरे चढ़ जाता है इससे सरकार को काफी आमदन होगी। जिससे पंजाब पर चढ़ा हुआ कर्ज भी काफी उतर जाएगा। इसी के साथ साथ इस टाउनशिप में लोगों को 80 से 120 फीट चौड़ी सड़कें और अच्छा पर्यावरण मिलेगा।
New-Urban-Estate-Townships-Will-Be-Built-In-Four-Zones-In-Ludhiana-This-Is-A-Big-Concern-For-Many-Big-Colonizers-Including-Sunview