लुधियाना। लुधियाना के गिल रोड पर सरिया कारोबारी के ऑफिस में 50 लाख रुपए की लूट की वारदात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, ऑफिस में घुसकर एक पुराने वर्कर ने दात के बल पर लूट को अंजाम दिया। बदमाश बाइक पर आया था और काले रंग के बैग में पैसे भरकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस को मामला प्राथमिक जांच में संदिग्ध लग रहा है और जिस वर्कर से लूट हुई, उससे भी गहन पूछताछ की जा रही है। जानकारी देते हुए वर्कर अनिल कुमार ने बताया कि आज शाम करीब साढ़े 5 बजे वह दफ्तर में बैठा था। उसके मालिक का सरिए का कारोबार है। शाम को अचानक एक पुराना वर्कर उनके दफ्तर में घुस आया। उसके हाथ में एक दातर पकड़ा हुआ था। उसने उसकी गर्दन पर दातर रख दिया। दातर के बल पर उसने करीब 50 लाख रुपए उससे ले लिए।
Robbers-Broke-Into-A-Businessmans-Office-In-Ludhiana-Looted-Rs-50-Lakh-Threatened-Him-With-A-Weapon-Fled-With-A-Bag-Full-Of-Cash