September 10, 2026 01:10:53
लुधियाना में 8 घंटे से बारिश, दीवार गिरी, कारें क्षतिग्रस्त, गलियों-घरों में घुसा पानी, सतलुज किनारे

लुधियाना में 8 घंटे से बारिश, दीवार गिरी, कारें क्षतिग्रस्त, गलियों-घरों में घुसा पानी, सतलुज किनारे खतरे का अलर्ट, डाइंग इंडस्ट्री बंद करने के आदेश

Sep1,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब के 9 जिलों इस समय बाढ़ की चपेट में है जिसे लेकर लुधियाना में भी प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। रात करीब 3 बजे से हो रही लगातार बारिश ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सड़कों और गलियों में लबालब पानी भर गया है। सीवरेज लाइनें ओवरफ्लो होने के कारण लोगों के घरों में पानी बैक आ रहा है। बरसात के कारण लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। प्रशासन ने डाइंग इंडस्ट्री को काम बंद करने के आदेश दिए है। भारी वर्षा के कारण, सतलुज दरिया में पानी का स्तर बढ़ने के कारण भट्टियां STP में रिवर्स फ्लो आ रहा है, जिससे यह STP ठीक ढंग से काम नहीं कर रहा है।

शहर के दमोरिया पुल के पास पार्किंग एरिया में दीवार गिरने से करीब 3 से 4 कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। चौड़ा बाजार नजदीक बाग वाली गली में दो मंजिला जर्जर बिल्डिंग गिर गई। बिल्डिंग का मलबा पूरी सड़क पर फैल गया, जिसके कारण लोगों के आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इसी तरह लक्कड़ बाजार नजदीक रमन मार्केट में भी दो मंजिला बिल्डिंग गिर गई। निगम कमिश्नर आदित्य और विधायक अशोक पराशर पप्पी ने बुड्डा दरिया का दौरा किया।

इन इलाकों में भरा पानी 

लुधियाना महानगर के कई इलाके भारी पानी में डूब चुके हैं, जिनमें हरगोबिंद नगर, गणेश नगर, जनकपुरी, चौड़ा बाजार, किचलू नगर, सलेम टाबरी, बुड्ढा दरिया, टिब्बा रोड, ताजपुर रोड, समराला चौक, चंडीगढ़ रोड, सेक्टर 32, 39, जमालपुर, लिंक रोड, गिल रोड, फिरोजपुर रोड और पंजपीर रोड शामिल हैं। पानी भरने के कारण वाहन चालकों को भारी दिक्कत हो रही है और कई वाहन खराब भी हो गए हैं। बारिश ने निगम प्रशासन की पोल खोल दी है। ढोका मोहल्ले में 3 से 4 फुट पानी भरने से लोगों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। महानगर के अंडरपास भी लबालब भरे हुए हैं। पानी की निकासी के लिए निगम ने मशीनें लगाई हुई हैं।

Rainfall-In-Ludhiana-For-8-Hours-Wall-Collapsed-Cars-Damaged-Water-Entered-Streets-And-Houses-Danger-Alert-On-The-Banks-Of-Sutlej-Orders-To-Close-Dyeing-Industry



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026