लुधियाना। जालंधर से प्रकाशित होने वाले हिंदी दैनिक समाचार पत्र के सीनियर पत्रकार व बिल्डिंग ब्रांच इंस्पेक्टर के बीच तीन दिन पहले हुई मारपीट के मामले का राजीनामा चर्चा में है। चर्चा इस बात को लेकर है कि पुलिस कमिश्नर के पास राजीनामे से पहले क्या कहीं कोई माफीनामा भी हुआ है। चर्चा है कि इस राजीनामे में एक बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी और बिल्डिंग ब्रांच में चंडीगढ़ से ट्रांसफर होकर आए एक सुपरीटेडेंट का हाथ बताया जा रहा है। चर्चा यह है कि इस मामले को अंदरखाते दबाने के लिए एक माफीनामा लिखवाकर भी पत्रकार से लिया गया है। इसका बड़ा कारण है कि बिल्डिंग इंस्पेक्टर को डर था कि माफीनामे या राजीनामे के बाद सीनियर पत्रकार उसका नुकसान न कर दें। जिसके चलते वे राजीनामा करने के लिए भी राजी नहीं था। वहीं दूसरी और हिंदी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार के लिए भी यह मामला उतना उलझता जा रहा था कि क्योंकि वे इस मामले को अधिक तूल नहीं देना चा रहे थे। यही कारण है कि उसकी और से इस संबंध में इस मारपीट की कोई शिकायत पुलिस को नहीं की गई। लेकिन यह विवाद सोशल मीडिया में चर्चा में होने के चलते उक्त पत्रकार पर एक बड़े मीडिया हाउस का दबाव था कि वे इस मामले को जल्द निपटाए। यहीं कारण है कि इस पूरे मामले को तीन दिन के भीतर अंदरखाते दबा लिया गया है। बता दें कि इस मामले में बिल्डिंग इंस्पेक्टर की और से थाना डिवीजन नंबर पांच में शिकायत दी गई थी। वहीं उक्त बिल्डिंग इंस्पेक्टर जालंधर स्थित मीडिया हाउस के मालिक को भी मिलकर आया था। जहां पर मीडिया हाउस के मालिक को पत्रकार के खिलाफ कई शिकायतें दी गई थी। जिसके चलते भी पत्रकार के लिए भी नई मुश्किलें खड़ी हो रही थी। ऐसे में पत्रकार के दोस्त कहे जाते एक बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी ने भी इस मामले में अहम भूमिका निभाई। उसकी और से ही उक्त बिल्डिंग इंस्पेक्टर को अपने साथ बैठाकर इस मामले को खत्म करने के लिए प्रेरित किया गया। जिसका नतीजा यह हुआ कि यह मामला सुलझ गया और इस मामले को खत्म करने के लिए एटीपी के साथ चंडीगढ़ से दोबारा से बिल्डिंग ब्रांच में आए एक सुपरीटेडेंट ने साथ दिया। हालांकि इस मामले में बिल्डिंग इंस्पेक्टर को नगर निगम की विभिन्न यूनियनों का भी समर्थन प्राप्त था और यह भी सीनियर पत्रकार के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी कर रहा था। जिसके चलते सीनियर पत्रकार ने भी इस मामले में माफी मांगकर इस पूरे विवाद पर विराम लगा दिया।
Dispute-Between-Senior-Ludhiana-Journalist-And-Building-Inspector-Resignation-Or-Apology-