लुधियाना। डीएमसी अस्पताल के बाहर दुकानदारों व रेहड़ी फड़ी वालों द्वारा किए कब्जों पर नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक्शन लिया गया है। टीम ने सड़क किनारे लगे ठेले, फेरीवालों और अवैध निर्माण के कारण सड़क इतनी संकरी हो चुकी थी कि कई बार एम्बुलेंस तक फंस जाती थी। लोगों की लगातार शिकायतों के बाद नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार सुबह संयुक्त कार्रवाई कर फुटपाथ और सड़क पर किए गए कब्जों को हटाया। डीएमसी के बाहर दोनों ओर दुकानदारों और फेरीवालों ने फुटपाथ तक घेर रखे थे। इसके चलते मुख्य सड़क पर गाड़ियों के रुकने और हॉस्पिटल के गेट के बाहर लगातार ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती थी। मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल तक पहुंचने में मुश्किल होती थी। अक्सर एम्बुलेंस को रास्ता मिलने में देरी होती थी, जिससे प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया था।
Corporation-And-Traffic-Police-Take-Action-Against-Illegal-Encroachments-Outside-Dmc-Hospital