लुधियाना। लुधियाना सेंट्रल जेल में एक सहायका सुपरिटेंडेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की और से जेल में नशा सप्लाई किया जा रहा था। इसी के साथ साथ दो हवालातियों को भी गिरफ्तार किया गया है। थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस ने सहायक सुरिटेडेंट सुखविंदर सिंह, हवालाती फिरोजदीन और दीपक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डिप्टी सुपरीटेडेंट जगजीत सिंह के अनुसार उनकी और से सभी बैरकों की तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान एक एलईडी के साथ टेप के साथ नशीला पदार्थ चिपका हुआ मिला। वहीं उसके साथ एक मोबाइल भी था। जगजीत सिंह के मुताबिक, तलाशी में पुलिस को 84 ग्राम भूरे रंग का नशीला पदार्थ, 121 ग्राम काले रंग का नशीला पदार्थ और 10 मोबाइल फोन मिले। इन्हें तुरंत जब्त कर लिया गया। वहां मौजूद जेल कर्मचारियों से इसके बारे में पूछा गया, लेकिन कोई भी इसके बारे में जवाब नहीं दे सका। जिसके बाद पता चला कि यह नशा व मोबाइल दो हवालातियों फिरोजदीन और दीपक के है। जिसके बाद उन दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उक्त नशा उन्हें सुखविंदर सिंह द्वारा मुहैया कराया जाता था। जिसके चलते तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
Assistant-Superintendent-Of-Ludhiana-Central-Jail-Arrested-For-Supplying-Drugs-To-Undertrials-Drugs-And-Mobile-Phones-Recovered